UAE प्रेसिडेंट शेख मोहम्मद के भारत दौरे से सुलग गया पाकिस्तान

कहा,हमें भारत की तुलना में हमेशा कमतर आंका जाता है, दोनों ही दिखाना चाहते हैं कि हमारे अच्छे डिफेंस पार्टनरशिप हैं.

दिल्ली। संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद जायेद अल नहयान के भारत दौरे से पाकिस्तान सुलग गया है. पाकिस्तान के विशेषज्ञों का कहना है कि पाकिस्तानी नेतृत्व की वजह से हमें भारत की तुलना में हमेशा कमतर आंका जाता है. पाकिस्तान में इस दौरे को मिडिल ईस्ट मे पैदा हुए हालात और सऊदी अरब -पाकिस्तान के संबंधों के बरक्श देखा जा रहा है. कमर चीमा ने कहा कि भारत और UAE दोनों ही दिखाना चाहते हैं कि हमारे अच्छे डिफेंस पार्टनरशिप हैं.

संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद जायेद अल नहयान के भारत दौरे ने पाकिस्तानी सत्ता प्रतिष्ठान ने हलचल मचा दी है. पाकिस्तान के सिक्योरिटी एक्सपर्ट इस पाकिस्तान में इस दौरे की चर्चा कर रहे हैं. पाकिस्तान के सुरक्षा एक्सपर्ट कमर चीमा ने कहा कि UAE का राष्ट्रपति बनने के बाद शेख मोहम्मद पांचवीं दफे भारत आए हैं. ये 10 सालों में उनका पांचवां भारत दौरा है. ये बहुत महत्वपूर्ण है. कमर चीमा ने कहा कि प्रधानमंत्री UAE के युवा नेतृत्व को बार बार भारत बुला रहे हैं. ये एक अहम बात है. दरअसल भारत संयुक्त अरब अमीरात के संबंधों को अगली पीढ़ी तक ट्रांसफर कर रहा है. क्योंकि भारत का मानना है कि पाकिस्तानी लंबे समय तक UAE के इतने नजदीकी रहे हैं, उनका मुस्लिम देशों से गहरा संबंध है, इसलिए भारत को नेक्स्ट जेनेरेशन तक पहुंचना चाहिए.

गौरतलब है कि सऊदी अरब और पाकिस्तान ने रक्षा समझौता किया है, इस लिहाज से भारत और UAE की दोस्ती के प्रभाव पाकिस्तान से लेकर गल्फ तक देखे जाएंगे. कमर चीमा ने कहा कि दोनों देशों के बीच मिलिट्री डायलॉग होगा, आतंकवाद पर बात कर रहे हैं. 

पाकिस्तान की वरिष्ठ पत्रकार और कई इंडियन टीवी चैनल पर टीवी डिबेट में शामिल होने वाली आरजू काजमी ने इस दौरे पर कहा कि गाजा शांति समझौते पर बात करने के लिए शेख मोहम्मद भारत दौरे पर आए हैं.

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा