कमलेश सिंह बने भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति के प्रदेश उपाध्यक्ष

चंदौली,धानापुर। ब्लॉक के आवाजापुर गांव निवासी कमलेश कुमार सिंह उर्फ टनमन पर अहम भरोसा जताते हुए भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति ने उत्तर प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है. उनके मनोनयन से कार्यकर्ताओं और पुराने साथियों में भारी उत्साह देखा गया.


वहीं उम्मीद जताया है कि वे प्रदेश के किसानों की समस्याओं को लेकर संघर्षरत रहते हुए उनकी समस्याओं के समाधान हेतु निरंतर प्रयास करते हुए संगठन की लोक प्रियता बनाए रखेंगे.

वहीं कमलेश सिंह ने संगठन द्वारा मिली अहम जिम्मेदारी पर खरा उतरने और ईमानदारी एवं निष्ठा पूर्वक निर्वहन करने का विश्वास दिलाया है। 

मंगलवार को बाराबंकी जिले के एसपी ऑफिस के नियर गन्ना दफ्तर के पास एक हाल में खिचड़ी भोज कार्यक्रम के दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह द्वारा अहम जिम्मेदारी दी गई और भव्य स्वागत कर उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया.

इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र शुक्ला, बाराबंकी जिलाध्यक्ष जय शंकर मौर्या, नैतिक शुक्ला, कुलदीप मिश्रा सहित अन्य मौजूद थे।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा