Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बाल विवाह केवल सामाजिक बुराई ही नहीं,अपितु बच्चों के भविष्य, स्वास्थ्य और अधिकारों पर आघात है-प्राचार्य

बाल विवाह के दुष्परिणामों पर जानकारी, सकलडीहा पी.जी.कॉलेज में शपथ 

चंदौली,31 जनवरी 2026।सकलडीहा पी.जी.कॉलेज में बाल विवाह उन्मूलन के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु एक महत्वपूर्ण शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय के कुशल दिशा-निर्देशन एवं प्रेरक नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को बाल विवाह के सामाजिक, शारीरिक, मानसिक एवं विधिक दुष्परिणामों के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि "बाल विवाह केवल एक सामाजिक बुराई ही नहीं, बल्कि बच्चों के भविष्य, स्वास्थ्य और अधिकारों पर सबसे बड़ा आघात है।"



कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी एवं समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. दयाशंकर सिंह यादव द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को जागरूक नागरिक बनने तथा समाज से बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं के उन्मूलन में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक सम्मानित रूप से उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से—प्रो. महेंद्र प्रताप सिंह, डॉ.यज्ञनाथ पांडे, डॉ. अजय कुमार यादव, डॉ. राजेश कुमार यादव, डॉ. रजनीश गुप्ता, डॉ. श्याम लाल यादव, डॉ. सीता मिश्रा, डॉ. वंदना कुमारी आदि विद्वान प्राध्यापक सम्मिलित हुए।

वे न खुद बाल विवाह करेंगे, न किसी को करने देंगे
सभी छात्र-छात्राओं को बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई गई कि वे न खुद बाल विवाह करेंगे, न किसी को करने देंगे, और समाज में जागरूकता फैलाकर इस कुप्रथा का विरोध करेंगे।

इस कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में सामाजिक चेतना का संचार किया तथा बाल विवाह जैसी कुप्रथा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ