सकलडीहा पीजी कॉलेज में सड़क सुरक्षा पर निबंध प्रतियोगिता
छात्रों को यातायात नियमों का पालन एवं सुरक्षित जीवन के महत्व पर प्रकाश डाला गया
चंदौली ,22जनवरी 2026। सकलडीहा पी.जी. कॉलेज में सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.जिसका उद्देश्य छात्रों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता विकसित करना था.
प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और सड़क सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए.प्राचार्य ने छात्रों को यातायात नियमों के पालन एवं सुरक्षित जीवन के महत्व पर प्रकाश डाला एवं कार्यक्रम का समापन किया.
इस अवसर पर प्रोफेसर महेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. पवन ओझा, डॉ. राजेश यादव, डॉ. अजय कुमार यादव, डॉ. जितेंद्र यादव, प्रोफेसर समीम राईन सहित अनेक शिक्षकगण उपस्थित रहे.
कार्यक्रम का संपूर्ण आयोजन एवं संचालन कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर दयाशंकर सिंह यादव की देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार आगामी तिथि को प्रदान किए जाएंगे।