16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर राकेश रौशन सम्मानित
एडीएम ने प्रदान किया स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र, मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी
चंदौली। 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर रविवार को जनपद के ब्रांड एंबेसडर (स्वीप आइकॉन) और चहनियां क्षेत्र के मारुफपुर गांव निवासी राकेश यादव रौशन को चंदौली जनपद के उप जिला निर्वाचन अधिकारी/ अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार ने जिला मुख्यालय चंदौली स्थित कमलापति त्रिपाठी डिग्री कॉलेज में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
मालूम हो कि राकेश रौशन ने जनपद का मतदान प्रतिशत बढ़ाने, नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाने, एसआईआर को पूरा करने और दिव्यांगों को मतदान के लिए जागरूक करने में महत्वपूर्ण निभाई है।
कार्यक्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग, अपर जिलाधिकारी न्यायिक रतन वर्मा, डीआईओएस देवेंद्र सिंह, बीएसए सचिन कुमार, पीडी बीबी सिंह, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी राजेश नायक, तहसीलदार सदर चंद्रगुप्त सागर, शावेज़, विकास सिंह, एसके त्रिपाठी, भैयालाल, सत्यमूर्ति ओझा, जेपी रावत आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे।