निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत बच्चों को मिलेगा निःशुल्क दाखिला : सचिन कुमार
1से 8 तक मिलेगी मुफ्त शिक्षा, आवेदन की तिथि निर्धारित
चंदौली। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने बताया कि शिक्षा का अधिकार (RTE) कानून के तहत आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्ग के बच्चों को निजी स्कूलों में निःशुल्क दाखिला मिलेगा. उत्तर प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया फरवरी 2026 से शुरू होगी, जिसमें तीन चरणों में आवेदन किए जा सकेंगे और इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट https://rte25.upsdc.gov.in है, जहाँ पात्रता और अन्य जानकारी उपलब्ध है.
अलाभित समूह (EWS) और दुर्बल वर्ग (DG) के बच्चों के लिए निजी स्कूलों की कुल सीटों के 25% सीटें आरक्षित होगी. कक्षा 1 या पूर्व-प्राथमिक कक्षाओं (नर्सरी/LKG/UKG) में मुफ्त प्रवेश और कक्षा 8 तक मुफ्त शिक्षा का लाभ मिलेगा.
प्रथम चरण आवेदन करने की तिथियाँ 02 फरवरी से 16 फरवरी, 2026 तक, लॉटरी निकालने की तिथि 18 फरवरी, 2026 द्वितीय चरण आवेदन करने की तिथियाँ 21 फरवरी से 07 मार्च, 2026 तक, लॉटरी निकालने की तिथि 09 मार्च, 2026 एवं तृतीय चरण 12 मार्च से 25 मार्च, 2026 तक, लॉटरी निकालने की तिथि 27 मार्च, 2026 निर्धारित है.
ऑनलाइन आवेदन के लिए आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र आदि दस्तावेज आवश्यक हैं.निर्धारित तिथियों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन करें और दस्तावेज अपलोड करें, लॉटरी के परिणाम का इंतजार करें और चयनित होने पर स्कूल में प्रवेश लें।