संदेश

नवंबर, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

छात्रों में शिक्षा और अनुशासन से स्कूल को मिलती है पहचान-प्रभुनारयण यादव

चित्र
चंदौली, सकलडीहा विकास क्षेत्र के भोजापुर स्थित डा.अम्बेडकर स्कूल में शनिवार को छात्र वार्षिकोत्सव व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. बतौर मुख्य अतिथि विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव और भानू जायसवाल ने डा.आम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यापर्ण व दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम की शुरूआत किया. फोटो : डॉ. अंबेडकर स्कूल में डॉ.बी.आर अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव  बच्चों को संबोधित करते हुए सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि  छात्रों की शिक्षा और उसमे अनुशासन ही स्कूल को पहचान दिलाता है. छात्रों के शिक्षा और उसके अंदर अनुशासन की झलक से उसके स्कूल की गुणवत्ता मापी जाती है.   इस दौरान कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक और देश भक्ति की शानदार प्रस्तुति कर सबकों मंत्र मुग्ध कर दिया. अंत में प्रतिभागी छात्रों को अतिथियों ने मेडल देकर सम्मानित किया.  फोटो: डा. आम्बेडकर स्कूल में बच्चों को मेडल देकर सम्मानित करते हुए अतिथि इस मौके पर विद्यालय के निदेशक पूर्व ज्वाइंट कमिश्नर आर के प्रसाद,मुसाफिर, मुकेश जायसव...

माले ने संभल हिंसा के खिलाफ किया प्रदेशव्यापी प्रतिवाद

चित्र
हिंसा को बताया राज्य प्रायोजित,  जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन लखनऊ, 30 नवंबर । भाकपा (माले) ने संभल हिंसा को राज्य प्रायोजित बताते हुए इसके खिलाफ शनिवार को प्रदेशव्यापी प्रतिवाद किया. पार्टी ने जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भेजा. इस मौके पर वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि संभल हिंसा के पीछे संघ-भाजपा की साजिश है. हिंसा के लिए योगी सरकार जिम्मेदार है. पुलिस के हाथों पांच निर्दोष मुस्लिम युवकों की हत्या हुई है. प्रशासन ने सच को उजागर होने से रोकने के लिए विपक्षी दलों के जनप्रतिनिधियों को संभल जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है.  भाजपा सरकार संसद में संभल हिंसा पर चर्चा कराने से भाग रही है. संभल से लेकर अजमेर शरीफ तक मुस्लिम इबादतगाहों को विवादित बनाया जाना पूजा स्थल अधिनियम 1991 का स्पष्ट उल्लंघन है. इस तरह के विवाद पैदा कर देश के धर्मनिरपेक्ष व लोकतांत्रिक ताने बाने को नष्ट करने, ध्रुवीकरण को बढ़ावा देने और मुस्लिम समुदाय को डराने-धमकाने की कोशिश की जा रही है, जो संवैधानिक लोकतंत्र में सर्वथा अस्वीकार्य है. र...

ईंट से ईंट बजाते ही हुए टुकड़े टुकड़े,उप मुख्यमंत्री का सातवें आसमान पर पहुंचा पारा

चित्र
दिया रिकवरी का आदेश, कहा सरकारी पैसे बर्बाद नहीं होने देंगे  चंदौली।  उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक अपने एकदिवसीय दौरे पर शनिवार को चंदौली में रहे. जहां महेवा में बन रहे निर्माणाधीन ट्रॉमा सेंटर का निरीक्षण भी किया. इस दौरान वे निर्माण कार्य में दोयम दर्जे का ईट देख आग बबूला हो गए. इंजिनियर और  कार्यदायी संस्था को जमकर लताड़ लगाई और मुख्य विकास अधिकारी सुरेन्द्र श्रीवास्तव को रिकवरी करने निर्देश दिया. कहा एक एक चवन्नी तक का हिसाब चाहिए. सरकार के पैसे की किसी भी कीमत पर बर्बादी नहीं होने दी जाएगी. सूबे के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक अपने अधिकारियों की बारीकी जानने के लिए महेवा में बन रहे निर्माणाधीन ट्रॉमा सेंटर का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने जब ईट से ईंट बजाई तो टुकड़े टुकड़े हो गए. इस पर उनका पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया. कार्यदायी संस्था के इंजीनियर को फटकार लगाते हुए गुणवत्ता पर ध्यान देने और मिली खामियों को सुधारने को कहा. वहीं मुख्य विकास अधिकारी सुरेन्द्र श्रीवास्तव को रिकवरी का आदेश दिया. कहा कि एक एक चवन्नी का हिसाब लिया जायेगा.

चंदौली पुलिस ने 1313 वाहनों का चालान कर 15.80 लाख लगाया जुर्माना

चित्र
हेलमेट न पहनने, नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने, सीट बेल्ट न पहनने,  ड्राइविंग लाइसेंस न दिखाने व गलत नम्बर प्लेट वालो पर कार्यवाही चन्दौली -यातायात टीम व जनपदीय थाना पुलिस टीम द्वारा यातायात माह नवंबर के अवसर पर जनपद में विशेष वाहन चेकिंग के दौरान बिना साइलेंसर या मोडिफाइड साइलेंसर, बिना हेलमेट, बिना शीटबेल्ट, तीन सवारी, ब्लैक फ़िल्म लगे वाहन, पिकअप बिना रजिस्ट्रेशन व यातायात नियमों का उल्ल्घन करने वाले, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने तथा मानक के अनुरूप नम्बर प्लेट न लगाये जाने पर कुल 1313 वाहनों का चालान करते हुए 15,80000 रूपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया. वही प्रमुख चौराहों पर यातायात नियमों के पालन के लिये जागरुक किया गया. सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी यातायात ,रघुराज के निकट पर्यवेक्षण तथा यातायात प्रभारी सुरेन्द्र यादव व सभी यातायात अधि0- कर्मचारीगण के द्वारा बढ़ती हुयी सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में आमजन व वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते ह...

चन्दौली एसपी ने परेड की ली सलामी

चित्र
  शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए लगवाई दौड़  दंगा नियंत्रण उपकरणों-शस्त्रों का कराया गया संचालन व दी जानकारी आमजन में सुरक्षा की व समाज में भयमुक्त वातावरण का दिया गया संदेश चंदौली , पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे द्वारा महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज चन्दौली ग्राउंड में शुक्रवार परेड की सलामी ली गई तथा परेड का निरीक्षण किया. निरीक्षण के पश्चात शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए परेड की दौड़ लगवाई.  यू0पी0 -112 के वाहनों की गहनता से चेकिंग की गयी तथा पुलिस लाइन में नियुक्त पुलिसकर्मियों द्वारा महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज चन्दौली ग्राउंड में "दंगा नियंत्रण स्कीम" का पूर्वाभ्यास किया गया. इस दौरान मौजूद पुलिस अधि0-कर्मचारीगण द्वारा विधि विरूद्ध भीड़ को तितर-बितर करने के लिए रबर बुलेट गन, लाठी चार्ज, आंसू गैस के गोले, एंटी राइट गन, टीयर गैस गन, हैंड ग्रेनेड आदि शस्त्रों के सम्बन्ध मे जानकारी साझा करते हुए बलवा ड्रिल का अभ्यास किया गया तथा पुलिस कर्मियों को दंगाइयों- बलवाइयों पर एंटी राइट गन, टीयर गैस गन, हैंड ग्रेनेड, टीयर स्मोक सेल...

सांसद सुदामा प्रसाद के नेतृत्व में माले संभल का करेगा दौरा

चित्र
शोक संतप्त परिवारों से करेगा मुलाक़ात,  24 नवंबर को हुई घटना की  करेगा जांच लखनऊ, 29 नवंबर । भाकपा (माले) का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पार्टी के लोकसभा सदस्य सुदामा प्रसाद (एमपी, बिहार) के नेतृत्व में एक दिसंबर (रविवार) को हिंसा प्रभावित संभल का दौरा करेगा.  प्रतिनिधिमंडल हिंसा में मारे गए मुस्लिम युवाओं के शोक संतप्त परिवारों से मुलाक़ात के अलावा 24 नवंबर को हुई घटना की जांच भी करेगा. फोटो : सांसद सुदामा प्रसाद बिहार  राज्य सचिव सुधाकर यादव ने यह जानकारी देते हुए कहा कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सोलवीं सदी की मस्जिद का सर्वे आदेश देने वाली निचली अदालत को आगे की सुनवाई पर शुक्रवार को लगाई गई रोक से तात्कालिक राहत तो मिली है, लेकिन संभल में पांच निर्दोष युवाओं की हत्या के दोषी अधिकारियों को सजा दिलाने, सुनियोजित साजिश का पर्दाफाश करने और संभल, अजमेर शरीफ जैसे प्रकरण भविष्य में न उठें, ये विषय छूटे रह गए हैं.  शीर्ष अदालत को इसे भी संज्ञान में लेना चाहिए, ताकि देश के धर्मनिरपेक्ष व लोकतांत्रिक ताने बाने को नष्ट करने का प्रयास न हो. माले नेता ने कहा कि रव...

प्राथमिक विद्यालय बरठी पर प्रबंध समिति का गठन संपन्न

चित्र
चंद्रजीत पटेल 'सोनू' को अध्यक्ष व शारदा देवी को उपाध्यक्ष चुना गया.  चंदौली. जनपद के विकास खण्ड सकलडीहा  प्राथमिक विद्यालय बरठी में प्रबंध समिति का शुक्रवार को चुनाव सम्पन्न हुआ. जिसमें चंद्रजीत पटेल 'सोनू' को अध्यक्ष व शारदा देवी को उपाध्यक्ष निर्विरोध चुना गया.  फोटो: प्राथमिक विद्यालय बरठी में पदेन पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत करते ग्रामीण  सभी सदस्यों के सहमति से चुनाव सकुशल संपन्न कराया गया. वही सर्वसम्मति से  दस सदस्यों का भी चयन हुआ.  वहीं नवनियुक्त अध्यक्ष ने मिली जिम्मेवारी का ईमानदारी व निष्ठा से कार्यो के निर्वहन का भरोसा दिया.  इस दौरान प्रधानाध्यापक चंद्र मौली   दीक्षित, प्रशांत कुमार, रामकरन, डा उदय राय, धनंजय द्विवेदी, शैलेन्द्र प्रसाद, कृष्णा चौहान, शिवपूजन राम, सुरेश राम, अनुज कुमार, राकेश, शारदा, चंद्रप्रभा, राजरानी, किरन, फुलमनी, कमली, जूही श्रीवास्तव सहित अन्य उपस्थित रहे।

कम्पोजिट विद्यालय रैचुरा पर प्रबंध समिति का गठन

चित्र
रामलाल अध्यक्ष विभा देवी उपाध्यक्ष चुनी गयी. चंदौली , जनपद के सकलडीहा विकास क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय रैचुरा पर विद्यालय प्रबन्ध समिति का गठन पर्यवेक्षक अरुण कुमार विश्वकर्मा की देख रेख में किया गया. जिसमें सर्व सम्मति से रामलाल अध्यक्ष विभा देवी उपाध्यक्ष चुनी गयी. फोटो: पदेन पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर किया गया स्वागत  इनके अतिरिक्त मुराहू पाल लाल विहारी ' सीता राम यादव ' रीता ' गुंजन 'चन्दा ' देवेन्द्र प्रताप यादव ' चन्दा ' रेशमा ' रिकी देवी ' दिनेश कुमार सदस्य चुने गए. पदेन सदस्यों में मनीषा ए.एन.एम. विजय कुमार यादव, लेखपाल पुनीता देवी सदस्य स्थानीय प्राधिकारी और प्रधानाध्यापक डॉ० देवेन्द्र प्रताप सिंह पदेन सचिव बनाए गए. पर्यवेक्षक अरुण कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि विद्यालय प्रबन्ध समिति का गठन दो वर्ष के लिए किया जाता है. जिसकी बैठक हर महीने के पहले बुधवार को होती है. जिस विद्यालय की प्रबन्ध समिति जितना क्रियाशील रहेगी. उस विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था ' बच्चों की उपस्थिति अच्छी रहेगी.  इस अवसर पर आरती यादव ' दिग्विजय नारा...

रेलवे स्टेशन पर मिला खून से लथपथ अज्ञात युवक का शव,नहीं हुईं शिनाख्त

चित्र
चंदौली।  जनपद के तुलसी आश्रम स्टेशन के समीप गुरुवार को लगभग 32 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस शिनाख्त हेतु रखवाया, जहां देर रात तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी. पुलिस के अनुसार युवक ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था. रात के अंधेरे में इलाज के अभाव में युवक ने दम तोड़ दिया. फोटो: तुलसी आश्रम स्टेशन के समीप खून से लथपथ अज्ञात युवक की शव तुलसी आश्रम स्टेशन के समीप बुधवार की देर रात 32 वर्षीय एक अज्ञात युवक टे्रन से गिरकर गंभीर रूप से घायल था. जिसका खून प्लेट फार्म के आपपास टिकट खिड़की, ब्रेंच और अन्य जगह लगा हुआ था. गुरूवार की सुबह मृतक युवक का शव रेलवे स्टेशन के समीप मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गयी.  ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस भेजवा दिया है. इस बाबत कोतवाल हरिनारायण पटेल ने बताया कि युवक टे्रन से रात में तुलसी आश्रम के समीप गिर गया था। जिसका खून कई जगह गिरा हुआ था। देखने से मालूम हो रहा था कि युवक इलाज व सहयोग के लिये...

वर्मा के दर्जनों बौद्धिस्ट संग वशिष्ठ नारायण सिंह पहुंचे घुरहूपुर पहाड़ी

चित्र
पहाड़ी की खूबसूरती देख रह गए हतप्रभ,  बौद्ध रीति-रिवाज से किया पूजा अर्जना चन्दौली, इलिया । वर्मा के म्यांमार से क्याव सेन ,थन आंग लव्रीस,खिन्ह क्यू,मया मया टाई,मेरा मेरा मो,थान माइंट,जार जार सं सहित दर्जनों बौद्धिस्ट गुरुवार की दोपहर जब घुरहूपुर बौद्ध संस्थान के अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह के साथ घुरहूपुर कि पहाड़ी पर पहुँचकर पहाड़ी की खूबसूरती को देख हतप्रभ रह गए. ऊंचे पहाड़ी पर स्थित बुद्ध की गुफा तक जाने में वे पहले तो हिचके लेकिन ग्रामीणों के सहयोग से जब गुफा में पहुँचे तो वहां का खूबसूरत दृश्य देख काफी प्रसन्न हुए.  इस दौरान सभी बौद्धिस्टों ने बौद्ध रीति-रिवाज से पूजा अर्जना किया. इस अवसर पर वर्मा से आए दल के लोगों ने कहा कि जो धम्म सबके लिए ज्ञान के द्वार खोल दे वहीं धर्म है. बौद्ध संस्थान घुरहूपुर के अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि महात्मा बुद्ध ने राजपाट एवं घर परिवार त्याग कर कठोर तप से ‘बुद्धत्व’ प्राप्त करके समाज सुधार का कार्य किया. अन्धविश्वास और कुरीतियों को दूर करते हुए तथागत बुद्ध ने जो व्यवहारिक और सहज शिक्षा एवं दर्शन दिया वह आज भी प्रासंगिक है....

छात्रवृत्ति के लिए समय सारिणी फिर से जारी

चित्र
त्रुटिपूर्ण छात्रवृत्ति आवेदन पत्र कर सकते हैं संशोधित- जिला समाज कल्याण अधिकारी  चन्दौली । जिला समाज कल्याण अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि पूर्वदशम (कक्षा-09-10) अनुसूचित जाति, जनजाति एवं सामान्य वर्ग छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत से सम्बन्धित छात्रों को छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति आवेदन से वितरण तथा अन्य कार्यों हेतु संशोधित समय-सारणी निर्गत की गयी है.  निर्गत समय-सारणी के अनुसार जनपद में स्थित मान्यता प्राप्त विद्यालयों द्वारा मास्टर डाटाबेस में सम्मिलित होने के लिये ऑनलाईन आवेदन करने एवं जिला विद्यालय निरीक्षक के समक्ष समस्त प्रपत्र प्रस्तुत करने, जिला समाज कल्याण अधिकारी से पासवर्ड प्राप्त करने (नवीन संस्थायें) एवं मास्टर डाटाबेस में सम्पूर्ण सूचनायें दिनांक 31.12.2024 तक एवं छात्र-छात्राओं द्वारा ऑनलाईन आवेदन दिनांक 13 जनवरी 2025 तक किया जायेगा.      उपरोक्त के क्रम में अनुरोध कराना है कि निर्गत समय-सारणी के अनुसार कार्यवाही करते हुए अपने शिक्षण संस्थान में अध्ययनरत कक्षा-09-10 के छात्रों को आनलाईन छात्रवृत्ति आवेदन पत्र भरने के सम्बन्ध में अवगत...

संभल हिंसा के खिलाफ भाकपा (माले) का 30 नवंबर को प्रदेशव्यापी प्रतिवाद

चित्र
कहा, हिंसा के लिए योगी सरकार जिम्मेदा र लखनऊ, 28 नवंबर । भाकपा (माले) संभल हिंसा के खिलाफ 30 नवंबर को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन करेगी. पार्टी ने पूरे मामले को संघ-भाजपा की सुनियोजित साजिश बताया है और योगी सरकार को हिंसा का जिम्मेदार ठहराया है. राज्य सचिव सुधाकर यादव ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि संभल हिंसा सामान्य हिंसा नहीं, बल्कि राज्य प्रायोजित है. पांच निर्दोष मुस्लिम युवाओं की पुलिस ने दिनदहाड़े हत्या की है. दर्जनों प्रदर्शनकारी घायल हैं. ऊपर से प्रदर्शनकारियों को ही जिम्मेदार बताकर प्रशासन कहानियां गढ़ रहा है. माले नेता ने कहा कि गहरी साजिश रची गई है. सम्भल लोकसभा में ही कुंदरकी विधानसभा है, जहां उपचुनाव के मतदान (20 नवंबर) से ठीक एक दिन पहले मस्जिद का विवाद खड़ा किया गया. याचिका दायर करने के महज कुछ घंटे की सुनवाई के भीतर अदालत से सदियों पुरानी मस्जिद का सर्वे आदेश प्राप्त कर लिया जाता है. तुरत-फुरत प्रशासन की मदद से मतदान की पूर्व संध्या पर सर्वे किया जाता है. उपचुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा की अप्रत्याशित जीत होती है.  मतगणना के ठीक अगली सुबह लोगों को बिना विश्वास में...

पूर्व प्रधानमंत्री वी.पी.सिंह मंडल मसीहा-दिनेश चन्द्र

चित्र
फोटो : दिनेश चंद्र (पूर्व राजभाषा अधिकारी भारतीय रेल) नई दिल्ली । भारत के पूर्व प्रधामन्त्रियो की सूची में देश के आठवें प्रधानमंत्री के रूप में एक नाम वी.पी.सिंह जी का भी आता है. आज की तारीख में राजनीतिक गलियारों में या चट्टी - चौराहों पर इनका नाम लेते ही कुछ लोग नाक -भौंह सिकोड़ने लगते है. इनका ताल्लुक उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद स्थित राजा माण्डा के राजघराने से रहा है.  फोटो : वी पी सिंह (पूर्व प्रधानमंत्री) ईमानदार और संवेदनशील व्यक्तित्व वाले वी.पी.सिंह जी एक मंझे हुए राजनेता के साथ साथ कुशल चित्रकार भी थे.  इनकी बनाई पेंटिंग चित्रकला जगत में अपना स्थान रखती है. इनका चित्रकार होना इस बात का परिचायक है कि यह एक सहृदय और सच्चे इंसान रहे होंगे.  लेकिन एक बिडम्बना यह भी है कि महान पुरुषों को अच्छे और बुरे दोनो दौर से गुजरना होता है. वक़्त और सियासत व्यक्ति को जीते जी ही नायक से खलनायक बना देती है. वी. पी. सिंह जी ने अपने प्रधानमंत्री के कार्यकाल के दौरान देश के दलितों - पिछड़ों को हक़ दिलाने और उनके उत्थान के पक्ष में जो फैसला लिया, उसे लंबे समय तक ...

प्रधान व सचिव पर आरोपों की झड़ी, घोटाले का बड़ा खुलासा

चित्र
अम्बेडकर नगर । विकास खण्ड टांडा के ग्राम पंचायत मदारपुर में बड़ा भ्रष्टाचार देखने को मिला रहा है. जहां पर पंचायत भवनों के विकास के लिए सरकार द्वारा तमाम योजनाओं की सुविधा उपलब्ध कराकर ग्रामवासियों के कार्यों को सरलतम बनाया जा रहा है। वहीं लाख प्रयासों के बाद भी जीरो टॉलरेंस का चैलेंज करने वाली योगी सरकार के दावे को मदारपुर ग्राम पंचायत भवन में सचिव, ग्राम प्रधान बेलगाम है. पंचायत भवन में पिछले कई सालों से सफाई कर्मी के नाम पर, टॉयलेट बाथरूम का धन साफ किया जा रहा हैं. वहां पंचायत भवन पर ताला जड़ा रहता है. ग्राम प्रधान सचिव और सहायक कभी दिखाई नहीं देते हैं. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पंचायत भवन में टॉयलेट बाथरूम की सुविधा केवल सरकारी कागजों में चल रहा है. हकीकत यह है कि ढांचा तैयार के नाम पर चार फीट का गड्ढा तक नहीं है. इन दिनों मदारपुर ग्राम पंचायत भवन का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें पिछले कुछ महीने पहले योगी सरकार उत्तर प्रदेश ने सभी प्रधानों की संघन जॉच का आदेश जारी किया था. इसके बाद भी विकास खण्ड टांडा ग्राम मदारपुर में पंचायत भवन में भ्रष्टाचार का बड़...

नरही वसूली कांड में आरक्षी बलराम सिंह को मिलीं जमानत

चित्र
वाराणसी । बलिया जिले के नरहीं थाने पर वसूली के मामले में विशेष न्यायाधीश (प्रथम) अवधेश कुमार की अदालत ने आरक्षी को जमानत दे दी। बुआलपुर, बलिकरनगंज थाना मानधाता (प्रतापगढ़) व वर्तमान आरक्षी नरही थाना निवासी आरोपी बलराम सिंह को एक-एक लाख रुपये की दो जमानते एवं बंधपत्र देनें पर रिहा करने का आदेश दिया। अदालत में बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता राजकुमार राय उर्फ राजू राय व जैम शादिक ने पक्ष रखा।  गौरतलब है कि एडीजी वाराणसी पीयूष मोर्डीया और डीआईजी आजमगढ़ वैभव कृष्ण ने बीते 24 जुलाई को उत्तर प्रदेश और बिहार की सीमा पर स्थित नरहीं थाने पर छापा मार कर कई पुलिस वालों और दलालों को वसूली करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। वहीं कोरंटाडीह पुलिस चौकी इंचार्ज को सभी तैनात सिपाहियों के साथ निलंबित कर दिया था।  दो पुलिस कर्मियों समेत 17 दलालों को तुरंत गिरफ्तार किया गया था। वहीं थानाध्यक्ष पन्नेलाल को गिरफ्तार कर लिया गया था। फरार चल रहे चौकी प्रभारी राजेश कुमार प्रभाकर , प्रवीण राय और चंदन यादव के खिलाफ कुर्की की नोटिस चस्पा कर दी गई थी। इस प्रकार इस प्रकरण में अभी तक 29 लोग जेल जा...

भारतीय संविधान और बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर- दिनेश चन्द्र

चित्र
फोटो: दिनेश चंद्र (पूर्व वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी भारतीय रेल)  नई दिल्ली , भारत का संविधान भारत का पवित्रम ग्रंथ है. आज ही के दिन भारतीय संविधान सभा ने 26 नवम्बर , सन 1949 को संविधान को अपनाया था. हालांकि कि पहले हम आज के इस दिन को कानून दिवस के रूप में मनाते थे. भारतीय संविधान सभा द्वारा प्रदत्त और लागू हुए दिन की गणना से आज इसके 75 वर्ष पूरे हो गए. संविधान दिवस के 75 वीं वर्षगाँठ की आप सभी को बहुत बहुत बधाई. देश मे भारतीय संविधान 26 जनवरी सन 1950 को लागू हुआ. जिसे हम गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते है. आप सब को विदित हो कि 19 नवम्बर 2015 को केंद्र सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने 26 नवम्बर को संविधान दिवस की स्मृति के रूप में मनाए जाने के लिए भारत सरकार के निर्णय को अधिसूचित किया. इसकी सबसे बड़ी एक वजह यह थी कि वर्ष 2015 बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 125 वीं जयंती का वर्ष था.  चूँकि बाबा साहेब ने संविधान सभा की मसौदा समिति की अध्यक्षता की थी और संविधान के प्रारूपण में , तैयार करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. इसलिए 26 नवम्बर को संविधान ...

भारत का संविधान दुनिया में सबसे मजबूत और सर्वोच्च है-अर्जुन आर्या

चित्र
चंदौली,   सदर ब्लॉक अंतर्गत जगदीशसराय स्थित केशरी लॉन में लॉर्ड बुद्धा डॉ अंबेडकर सेवा समिति के बैनर तले विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी संविधान दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया.  कार्यक्रम की शुरुआत भंते बोधिशरण बौद्ध के द्वारा गौतम बुद्ध, संत रैदास और डॉ भीमराव अंबेडकर के तैल चित्र पर माल्यार्पण, पुष्प अर्पित और दीप प्रज्ज्वलित कर त्रिशरण पाठ किया गया. वहीं विधि अधिकारी रामसुभाष ने  संविधान की प्रस्तावना का पाठन तथा भरतीय संविधान मे उल्लेखित मूल कर्तव्यो के संबंध में शपथ ग्रहण कराया तथा यह भी बताया कि हम सभी राष्ट्र की एकता और अखंडता बढाने के लिए दृढसंकल्प होकर अपनी इस संबिधान सभा में इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं.अन्त में आए हुए अतिथियों को माल्यार्पण कर अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया. साथ ही  सैकड़ों जरुरत मंदो में कंबल का वितरण किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए(LBDASS) प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन प्रसाद आर्या ने कहा कि हमारा संविधान दुनिया में सबसे मजबूत और सर्वोच्च है. जो मानवीय मूल्यों...

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव में पेपर बैलेट प्रणाली शुरू करने से संबंधित याचिका किया खारिज

चित्र
चंदौली । उप जिला निर्वाचन अधिकारी चंदौली, सुरेंद्र सिंह ने बताया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पीआई एल संख्या 718/2024 डॉ0 एस0 के0 पाल बनाम भारत संघ और अन्य के संबंध में मंगलवार  को ईवीएम के संबंध में जनहित याचिका खारिज किया गया, जिसमें भारतीय चुनाव में पेपर बैलेट प्रणाली को शुरू करने की मांग की गई थी. माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने याचिका करता के ईवीएम से छेड़छाड़ के दावों को खारिज कर दिया है. माननीय सर्वोच्च न्यायालय की पीठ में माननीय न्यायमूर्ति श्री विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति श्री पी0बी0 वार्ले शामिल हैं।

कंपोजिट विद्यालय रैपुरा में मनाया गया संविधान दिवस

चित्र
बच्चों, अध्यापको औरअभिभावकों को दिलाई गयी संविधान की शपथ चंदौली , सकलडीहा विकास खंड स्थित कंपोजिट विद्यालय रैपुरा में मंगलवार को संविधान दिवस मनाया गया. वहीं बच्चों अध्यापको औरअभिभावकों संविधान की शपथ दिलाई गयी.  इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी बच्चों को मिठाई खिलाकर उनका उत्साह वर्धन  किया गया.  विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉक्टर देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि 26नवंबर 1949 को संविधान पूर्ण रूप से तैयार हो गया था जिसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया. भारत सरकार संविधान दिवस के नाम मनाने का निर्णय लिया है. उन्होंने संविधान की प्रस्तावना को पढ़कर सुनाया.  विगत दिनों जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में200 मी400 मी दौड़और लंबी कूद में प्रथम स्थान प्राप्त प्राथमिक वर्ग की बालिकाआंचल मौर्य को प्रमाण पत्र और चैम्पियन सिप देकर मुंह मीठा किया गया इसके साथ ही लंबी कूद में अंकित कुमार प्राथमिक बालक वर्ग तृतीय स्थान को प्रमाण पत्र कुश्ती में 30 से 35 भार वर्ग में गरिमा द्वितीय स्थान प्राप्त को मेडल तथा प्रमाण पत्र 35 से 40 भार वर्ग में अलका प्रथम को मेडल तथा...

जिले में कांग्रेसजनों ने धूमधाम से मनाया संविधान दिवस,"संविधान रक्षक अभियान" की शुरुआत

चित्र
भारत के लोकतंत्र की आत्मा भारत का संविधान है,  भारतीय होने के नाते संविधान की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का परम कर्तव्य है-  सुश्री सरिता पटेल भारतीय संविधान के बुनियादी ढांचे की रक्षा के लिए अंतिम सांस तक संघर्ष करेंगे- धर्मेन्द्र तिवारी चंदौली , जिले में कांग्रेसजनों द्वारा धूमधाम से संविधान दिवस मनाया गया. वहीं साठ दिवसीय "संविधान रक्षक अभियान" की शुरुआत भी आज से ही की गई. कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने कहा कि " भारत का संविधान भारत का पवित्रम ग्रंथ है। इस संविधान में भारतीय लोकतंत्र की आत्मा बसती है जो दुनिया मे भारत को विशाल लोकतांत्रिक देश की श्रेणी में खड़ा करता है। हमे अपने संविधान पर गर्व है। " संविधान दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस मुख्यालय स्थित चन्द्रा त्रिपाठी भवन के सभागार में आयोजित संगोष्ठी में अपने उद्गार व्यक्त करते हुए आगे कहा कि " भारतीय संविधान को लेकर वर्तमान सरकार की मनसा संदेह के घेरे में है. भाजपा शासित केंद्र और राज्य की सरकार द्वारा लगातार संविधान की नींव को कमजोर करने और न्याय पालिका को प्रभ...

हमारा संविधान मौलिक अधिकार और मानवीय दायित्वों का पूर्ण जिम्मेदारी से निर्वहन करता है-अरुण रत्नाकर

चित्र
चंदौली, सकलडीहा । पूर्व माध्यमिक विद्यालय नई बाजार में संविधान दिवस के तौर पर संविधान दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया. 26 नवंबर 1949 को भारत का संविधान अपनाया गया और 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया. हमारा संविधान कठोर और लचीला दोनों है अरुण रत्नाकर ने संविधान की उद्देशिका का वाचन किया और बताया कि संविधान में हमारे मौलिक अधिकार और मौलिक दायित्व भी दिए गए हैं. हमें पूर्ण जिम्मेदारी, ईमानदारी और मेहनत से अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए. इस अवसर पर कला और निबंध की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और बच्चों में मिष्ठान वितरण भी किया गया. प्रधानाध्यापक जमील अहमद ज्योति भारद्वाज धर्मराज प्रसाद सफाई कर्मी संजय अलाउ महराजी पंचायत मित्र अबू सोयबा मृत्युंजय सुरेश कुमार सतीश कुमार आदि ने बाबा साहब अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किया इस दौरान कला की प्रतियोगिता में श्रेयस कक्षा 7 प्रथम स्थान प्राप्त किया. जिसे 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुरस्कृत किया जायेगा.