कम्पोजिट विद्यालय रैचुरा पर प्रबंध समिति का गठन

रामलाल अध्यक्ष विभा देवी उपाध्यक्ष चुनी गयी.

चंदौली, जनपद के सकलडीहा विकास क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय रैचुरा पर विद्यालय प्रबन्ध समिति का गठन पर्यवेक्षक अरुण कुमार विश्वकर्मा की देख रेख में किया गया. जिसमें सर्व सम्मति से रामलाल अध्यक्ष विभा देवी उपाध्यक्ष चुनी गयी.

फोटो: पदेन पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर किया गया स्वागत 

इनके अतिरिक्त मुराहू पाल लाल विहारी ' सीता राम यादव ' रीता ' गुंजन 'चन्दा ' देवेन्द्र प्रताप यादव ' चन्दा ' रेशमा ' रिकी देवी ' दिनेश कुमार सदस्य चुने गए. पदेन सदस्यों में मनीषा ए.एन.एम. विजय कुमार यादव, लेखपाल पुनीता देवी सदस्य स्थानीय प्राधिकारी और प्रधानाध्यापक डॉ० देवेन्द्र प्रताप सिंह पदेन सचिव बनाए गए.

पर्यवेक्षक अरुण कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि विद्यालय प्रबन्ध समिति का गठन दो वर्ष के लिए किया जाता है. जिसकी बैठक हर महीने के पहले बुधवार को होती है. जिस विद्यालय की प्रबन्ध समिति जितना क्रियाशील रहेगी. उस विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था ' बच्चों की उपस्थिति अच्छी रहेगी. 

इस अवसर पर आरती यादव ' दिग्विजय नारायण सिंह ' संजय कुमार ' अपरवल ' हरिओम तिवारी ' सुनीता यादव विनोद चौधरी , मंजू देवी ' बृजेश यादव सहित कई लोग उपस्थित रहे।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा