चन्दौली एसपी ने परेड की ली सलामी

 
शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए लगवाई दौड़ 

दंगा नियंत्रण उपकरणों-शस्त्रों का कराया गया संचालन व दी जानकारी

आमजन में सुरक्षा की व समाज में भयमुक्त वातावरण का दिया गया संदेश

चंदौली, पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे द्वारा महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज चन्दौली ग्राउंड में शुक्रवार परेड की सलामी ली गई तथा परेड का निरीक्षण किया. निरीक्षण के पश्चात शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए परेड की दौड़ लगवाई.

 यू0पी0 -112 के वाहनों की गहनता से चेकिंग की गयी तथा पुलिस लाइन में नियुक्त पुलिसकर्मियों द्वारा महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज चन्दौली ग्राउंड में "दंगा नियंत्रण स्कीम" का पूर्वाभ्यास किया गया.

इस दौरान मौजूद पुलिस अधि0-कर्मचारीगण द्वारा विधि विरूद्ध भीड़ को तितर-बितर करने के लिए रबर बुलेट गन, लाठी चार्ज, आंसू गैस के गोले, एंटी राइट गन, टीयर गैस गन, हैंड ग्रेनेड आदि शस्त्रों के सम्बन्ध मे जानकारी साझा करते हुए बलवा ड्रिल का अभ्यास किया गया तथा पुलिस कर्मियों को दंगाइयों- बलवाइयों पर एंटी राइट गन, टीयर गैस गन, हैंड ग्रेनेड, टीयर स्मोक सेल आदि के प्रयोग के समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में अवगत कराया गया.

दंगा नियंत्रण उपकरणों शस्त्रों का संचालन कराया गया एवं जानकारी दी गई. बलवा ड्रिल- प्रशिक्षण सत्र में सभी पुलिसकर्मियों को बलवा- दंगा होने के दौरान बलवाईयो पर पुलिस की तरफ से की जाने वाली कार्यवाही को अलग-अलग टीम बनाकर प्रदर्शित किया गया.

साथ ही आम-जन को आश्वस्त कराया गया कि जनपद चन्दौली पुलिस व प्रशासन शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है.

परेड के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सदर विनय कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर राजेश राय व क्षेत्राधिकारी लाइन राजीव सिसोदिया, पुलिस उपाधीक्षक नामेन्द्र रावत, सहित जनपद के समस्त थानों व पुलिस लाइन में नियुक्त पुलिस अधिकारीगण व कर्मचारीगण मौजूद रहें।