जिले में कांग्रेसजनों ने धूमधाम से मनाया संविधान दिवस,"संविधान रक्षक अभियान" की शुरुआत
भारत के लोकतंत्र की आत्मा भारत का संविधान है, भारतीय होने के नाते संविधान की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का परम कर्तव्य है- सुश्री सरिता पटेल
भारतीय संविधान के बुनियादी ढांचे की रक्षा के लिए अंतिम सांस तक संघर्ष करेंगे-धर्मेन्द्र तिवारी
चंदौली, जिले में कांग्रेसजनों द्वारा धूमधाम से संविधान दिवस मनाया गया. वहीं साठ दिवसीय "संविधान रक्षक अभियान" की शुरुआत भी आज से ही की गई.
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने कहा कि "भारत का संविधान भारत का पवित्रम ग्रंथ है। इस संविधान में भारतीय लोकतंत्र की आत्मा बसती है जो दुनिया मे भारत को विशाल लोकतांत्रिक देश की श्रेणी में खड़ा करता है। हमे अपने संविधान पर गर्व है।" संविधान दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस मुख्यालय स्थित चन्द्रा त्रिपाठी भवन के सभागार में आयोजित संगोष्ठी में अपने उद्गार व्यक्त करते हुए आगे कहा कि " भारतीय संविधान को लेकर वर्तमान सरकार की मनसा संदेह के घेरे में है.
भाजपा शासित केंद्र और राज्य की सरकार द्वारा लगातार संविधान की नींव को कमजोर करने और न्याय पालिका को प्रभावित करने का कार्य किया जा रहा है. आम जनमानस के मौलिक अधिकारों पर हो रहे कुठाराघातो और धार्मिक भेदभाव और अन्याय के विरुद्ध हम कांग्रेसजनों की लड़ाई तथा संविधान के बुनियादी ढाँचे की रक्षा करना अंतिम सांस तक जारी रहेगी.
इस संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश महासचिव सुश्री सरिता पटेल ने कहा कि " भारतीय होने के नाते संविधान की रक्षा करना प्रत्येक भारतीय नागरिक का परम कर्तव्य है. हमारी निष्ठा और आस्था संविधान के प्रति होनी चाहिए. यही एक अच्छे नागरिक का गुण भी है. यह देश भारत रत्न बाबा साहेब का ऋणी है जिन्होंने देश को दुनिया का सबसे बेहतरीन संविधान दिया जिसमें भारत के सभी धर्म,पंथ, सम्प्रदाय को स्वतंत्र रूप से रहने और आज़ादी की अभिव्यक्ति का मौलिक अधिकार दिया."
सुश्री पटेल ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस संविधान की रक्षा को लेकर चिंतित है. संविधान में प्रदत प्रत्येक नागरिक के मौलिक अधिकार की गारंटी की रक्षा के सवाल पर किसी भी सूरत में कोई समझौता नही करेगी. प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने निर्णय लिया कि वह अपने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ,(पूर्व मंत्री) के निर्देशन में साठ दिवसीय " संविधान रक्षक अभियान " 26 नवम्बर 24 से लेकर 26 जनवरी - 25 तक जागरूकता अभियान चलाएगी.
यह अभियान प्रदेश के सभी जिलों के मुख्यालयों , तहसीलों, ब्लाकों से लेकर ग्रामो और प्रत्येक जनों के घर घर तक चलाया जाएगा. जिसकी शुरुआत आज चन्दौली जिला कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय से शुरुआत की जा रही है जिसमे सभी कांग्रेसजनों और पदाधिकारियों का सहयोग हर स्तर पर आवश्यक है
संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी समारोह में जिलाध्यक्ष, मुख्य अतिथि ,पदाधिकारियों सहित वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के तैल चित्र पर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट की.
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने किया संचालन प्रवक्ता शशिनाथ उपाध्याय ने किया धन्यवाद जिला महासचिव एवं मीडिया प्रभारी दिनेश चंद्रा जी ने किया.
संगोष्ठी में कांग्रेस शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता, पीसीसी आनंद शुक्ला, गंगा प्रसाद के अलावा रजनीकांत पांडे, राम मूरत गुप्ता, शशि नाथ उपाध्याय,अरुण द्विवेदी, प्रेमचंद गुप्ता, नवीन पांडे, श्रीकांत पाठक, इंद्रजीत मिश्रा, सत्येंद्र उपाध्यक्ष, प्रदीप गोस्वामी, शमशेर अली, नरेंद्र तिवारी अमरदेव राम आदि पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेसजन मौजूद रहे.