कंपोजिट विद्यालय रैपुरा में मनाया गया संविधान दिवस

बच्चों, अध्यापको औरअभिभावकों को दिलाई गयी संविधान की शपथ

चंदौली, सकलडीहा विकास खंड स्थित कंपोजिट विद्यालय रैपुरा में मंगलवार को संविधान दिवस मनाया गया. वहीं बच्चों अध्यापको औरअभिभावकों संविधान की शपथ दिलाई गयी. इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी बच्चों को मिठाई खिलाकर उनका उत्साह वर्धन किया गया.

 विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉक्टर देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि 26नवंबर 1949 को संविधान पूर्ण रूप से तैयार हो गया था जिसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया. भारत सरकार संविधान दिवस के नाम मनाने का निर्णय लिया है. उन्होंने संविधान की प्रस्तावना को पढ़कर सुनाया.

 विगत दिनों जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में200 मी400 मी दौड़और लंबी कूद में प्रथम स्थान प्राप्त प्राथमिक वर्ग की बालिकाआंचल मौर्य को प्रमाण पत्र और चैम्पियन सिप देकर मुंह मीठा किया गया इसके साथ ही लंबी कूद में अंकित कुमार प्राथमिक बालक वर्ग तृतीय स्थान को प्रमाण पत्र कुश्ती में 30 से 35 भार वर्ग में गरिमा द्वितीय स्थान प्राप्त को मेडल तथा प्रमाण पत्र 35 से 40 भार वर्ग में अलका प्रथम को मेडल तथा प्रमाण पत्र 40 से 45 भार वर्ग में सिंपल यादव द्वितीय स्थान प्राप्त को प्रमाण पत्र दिया गया.

मौके पर उपस्थित ग्राम प्रधान मनोज यादव ने विजई प्रतिभागियों को 100 रुपया पुरस्कार दिया स्कूल में स्थापित पैल लैब में सर्वाधिक समय देने वाले और सिखने वाले बच्चे आलोक कुमार और अंजली कुमारी को प्रमाण पत्र देकर मुंह मीठा किया गया. विकल्प दोनों गांव में आयोजित दो वर्गों प्राथमिक और जूनियर वर्ग की सामान्य ज्ञान की प्रतियोगिता में प्राथमिक वर्ग में आकाश कुमार ₹3000 की इनाम राशि जीता था वही जूनियर वर्ग में आलोक कुमार द्वितीय स्थान रहकर 1500की इनाम राशि जीता था.

ग्राम प्रधान मनोज यादव ने कहा कि विद्यालय में 50-50 टैबलेट है जिस पर तीन से लेकर 8 तक के बच्चे हिंदी और गणित की पढ़ाई करते हैं. विद्यालय में स्मार्ट क्लास की कक्षा चलती है. जिसमें बच्चे नई-नई जानकारियां हासिल करते हैं प्रोजेक्टर रूम भी है जिसमें ज्ञानवर्धक चीज दिखाई जाती हैं. विद्यालय में उच्च कोटि का पुस्तकालय है खेल के समान है जिससे बच्चों का हर तरह का विकास करने का प्रयास यह विद्यालय कर रहा है.

 नजर उठा कर देखा जाए तो ऐसी सुविधा आसपास के किसी कान्वेंट स्कूल में भी नहीं है. अभिभावक अपने बच्चों को इस विद्यालय में पढ़ाई इस लिए करते हैं कि यहां के शिक्षक टीम भावना के साथ बेहतर से बेहतर करने का प्रयास करेंगे और बच्चों को रेगुलर विद्यालय में भेजते हैं.

इस अवसर पर हरिओम तिवारी, अपरवल,  संजय, दिग्विजय, नारायण सिंह, विनोद चौधरी, आरती यादव, सुनीता यादव, शिवानंद पाल, राजनाथ खरवार, देवेंद्र यादव, आदि अभिभावक उपस्थित रहे ।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा