रेलवे स्टेशन पर मिला खून से लथपथ अज्ञात युवक का शव,नहीं हुईं शिनाख्त

चंदौली। जनपद के तुलसी आश्रम स्टेशन के समीप गुरुवार को लगभग 32 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस शिनाख्त हेतु रखवाया, जहां देर रात तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी. पुलिस के अनुसार युवक ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था. रात के अंधेरे में इलाज के अभाव में युवक ने दम तोड़ दिया.

फोटो: तुलसी आश्रम स्टेशन के समीप खून से लथपथ अज्ञात युवक की शव

तुलसी आश्रम स्टेशन के समीप बुधवार की देर रात 32 वर्षीय एक अज्ञात युवक टे्रन से गिरकर गंभीर रूप से घायल था. जिसका खून प्लेट फार्म के आपपास टिकट खिड़की, ब्रेंच और अन्य जगह लगा हुआ था. गुरूवार की सुबह मृतक युवक का शव रेलवे स्टेशन के समीप मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस भेजवा दिया है.

इस बाबत कोतवाल हरिनारायण पटेल ने बताया कि युवक टे्रन से रात में तुलसी आश्रम के समीप गिर गया था। जिसका खून कई जगह गिरा हुआ था। देखने से मालूम हो रहा था कि युवक इलाज व सहयोग के लिये काफी प्रयास किया था. लेकिन रात के अंधेरे के कारण युवक कही जा नही सका. युवक के पास से कोई आधार कार्ड या पहचान का कोई साक्ष्य भी प्राप्त नहीं हुआ है.

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा