ईंट से ईंट बजाते ही हुए टुकड़े टुकड़े,उप मुख्यमंत्री का सातवें आसमान पर पहुंचा पारा

दिया रिकवरी का आदेश, कहा सरकारी पैसे बर्बाद नहीं होने देंगे 

चंदौली। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक अपने एकदिवसीय दौरे पर शनिवार को चंदौली में रहे. जहां महेवा में बन रहे निर्माणाधीन ट्रॉमा सेंटर का निरीक्षण भी किया. इस दौरान वे निर्माण कार्य में दोयम दर्जे का ईट देख आग बबूला हो गए. इंजिनियर और कार्यदायी संस्था को जमकर लताड़ लगाई और मुख्य विकास अधिकारी सुरेन्द्र श्रीवास्तव को रिकवरी करने निर्देश दिया. कहा एक एक चवन्नी तक का हिसाब चाहिए. सरकार के पैसे की किसी भी कीमत पर बर्बादी नहीं होने दी जाएगी.

सूबे के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक अपने अधिकारियों की बारीकी जानने के लिए महेवा में बन रहे निर्माणाधीन ट्रॉमा सेंटर का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने जब ईट से ईंट बजाई तो टुकड़े टुकड़े हो गए. इस पर उनका पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया.

कार्यदायी संस्था के इंजीनियर को फटकार लगाते हुए गुणवत्ता पर ध्यान देने और मिली खामियों को सुधारने को कहा. वहीं मुख्य विकास अधिकारी सुरेन्द्र श्रीवास्तव को रिकवरी का आदेश दिया. कहा कि एक एक चवन्नी का हिसाब लिया जायेगा.

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा