संदेश

अप्रैल, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पेट का सवाल है साहेब: कचरे से निस्प्रयोग वस्तुएं निकालकर तरास रही हूं जिंदगानी

चित्र
चंदौली,सकलडीहा । क्षेत्र में खेलने कूदने और पठन-पाठन करने की उम्र में पेट एक सवालिया निशान बनकर खड़ा हो रहा है। जिसको लेकर दिन प्रतिदिन कूड़े में छोटे-छोटे युवक यवतियां बड़े-बड़े बोरे लिए हुए कचरों से निष्प्रयोग बोतल, प्लास्टिक, लोहे के टुकड़े आदि बीनकर अपने जीवन को व्यतीत करने का कार्य कर रहे हैं। पारिवारिक जनों द्वारा उनकी परवरिश को लेकर बरती जा रही लापरवाही साफ तौर पर देखने को मिल रही है। फोटो, कचरो से प्लास्टिक व बोतल बीन रही युवती की तस्वीर जहां सरकार द्वारा प्रत्येक यूनिट के अनुसार 5 किलो राशन प्रतिमाह निःशुल्क वितरण किया जा रहा है। जिससे देश के गरीब जनता की कुछ हद तक भरण पोषण करने में सहूलियत मिले। वही परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के पठन-पाठन के साथ मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। जिसकी वजह से गरीब परिवार के बच्चे शिक्षित हो तथा उनके परिवारजनों पर बोझ भी ना पड़ सके।  वही बाल मजदूरी को लेकर बच्चों द्वारा किए जा रहे कार्यों पर रोक लगाने के लिए अधिकारियों की नियुक्ति भी की गई है। इन सबके बावजूद सकलडीहा क्षेत्र में इन दीनों प्रातः काल ही छोटे-छोटे ब...

चंदौली में गैंगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

चित्र
चन्दौली,चकिया। थाना स्थानीय पर पूर्व में दर्ज.मु.अ.सं. 68/2024 धारा 3(1) उ.प्र.गैंगेस्टर एक्ट से सम्बधित वांछित अभियुक्त रवि मौर्या पुत्र हरिद्वार मौर्या निवासी ग्राम सरैया थाना चकिया जनपद चन्दौली को मगंलवार को उसरी मोड से 07.20 बजे मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तारी कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गई। फोटो : चकिया थाने पर गिरफ्तार रवि मौर्या  थानाध्यक्ष चकिया अतुल कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक चंदौली डॉ अनिल कुमार के निर्देशानुसार अपराधियो की नकेल कसने हेतु गिरफ्तारी अभियान लगातर चलाया जा रहा है जिसके क्रम में उक्त आरोपी के विरुद्ध पूर्व में अभियोग पंजीकृत था। जिसकी गिरफ्तारी को लेकर लगातार दबिश डाली जाती रही। आज मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तारी की गई है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे थानाध्यक्ष अतुल कुमार, हेड कास्टेबल अरुण गिरी, कास्टेबल प्रदीप यादव प्रमुख रुप से शामिल रहे ।

नाजायज तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

चित्र
पकड़े गए अभियुक्त के विरुद्ध पर करंडा थाने पर पहले से दर्ज हैं तीन मुकदमे  चंदौली,चहनियां।  बलुआ पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान तिरंगावा बैरियर के पास से मंगलवार को एक अभियुक्त राजू यादव पुत्र दीनानाथ यादव, निवासी बरक चोचकपुर करंडा गाज़ीपुर को एक नाजायज तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई है। फोटो! बलुआ थाना पर गिरफ्तार राजू यादव   थाना प्रभारी बलुआ शैलेष कुमार मिश्रा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति सैदपुर पुल से मारूफपुर की तरफ जा रहा है जो आपने पास अबैध तमंचा व कारतूस रखा तभी उपनिरीक्षक अश्विनी कुमार राय अपने हमराही व उपनिरीक्षक अभिषेक शुक्ला के साथ चेकिंग करने लगे। जिसके दौरान यह सफलता मिली।।उसकी गिरफ्तारी के बाद बलुआ थाने में मुकदमा अपराध संख्या 48/24 धारा 3/25 आर्म्स दर्ज करके आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। पकडे गये अभियुक्त राजू यादव पर करंडा थाना में विभिन्न मामलों पहले से तीन मुक़दमे पंजीकृत है।  गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुम...

बंदी बैन में लगी आग, महिला कैदी और पुलिस कर्मियों ने कुदकर बचाई जान

चित्र
लखनऊ । राज भवन के पीछे माल एवेन्यू रोड पर मंगलवार को जेल से कोर्ट में पेशी पर महिला कैदियों को कोर्ट ले जाने वाली बंदी बैन में आग लग गई उसमें बैठी 9महिला कैदी और 10महिला पुलिस कर्मियों ने कूद कर अपनी जान बचा ली। आग ने कुछ ही देर में पूरी गाड़ी को अपने चपेट में ले लिया और आसपास हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मी आग पर बड़ी मसक्कत के बाद काबू पाया।आग कैसे लगी यह पता नहीं चल सका।  लखनऊ जेल से न्यायालय में पेश करने हेतु ले जा रही कैदियों की पुलिस बैन मे अचानक आग लग गई उसमे बैठी 09 महिला कैदियों और 10 महिला पुलिसकर्मियों ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचा सकी। सूचना पाकर पहुंचे दमकल कर्मी बड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। कोई जनहानि नही हुई है परंतु परंतु पुलिस बैन तरह जलकर राख हो गई। प्रीजन वैन चालक बालेंद्र सिंह से मिली जानकारी अनुसार ड्राइवर केबिन में लगे जीपीएस और कैमरे के पास हुई स्पार्किंग चार्ज मे आग लगी थी। 

स्व. रजत सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर बच्चों में बांटी गई पाठ्य सामग्री

चित्र
रिपोर्ट ! राकेश यादव रौशन चंदौली,चहनियां । क्षेत्र के हिनौता गांव निवासी समाजसेवी स्व. रजत सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर सोमवार को क्षेत्र के कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय नैढ़ि के बच्चों को शिक्षिका वैशाली सिंह के द्वारा कॉपी, कलम, कटर, पेंसिल, रबर आदि पाठ्य सामग्रीयों का वितरण किया गया।    उक्त अवसर पर स्व. रजत सिंह की बहन एवम् शिक्षिका वैशाली सिंह ने कहा कि व्यक्ति का आना जाना इस नश्वर संसार का सबसे बड़ा सत्य है। किंतु इस क्रम में कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो अपने सत्कर्मों से लोगों के दिलों में सदा के लिए जगह बना लेते हैं। स्व. रजत सिंह ऐसे ही लोगों में से एक थे। उनका जीवन सदा दूसरों को प्रेरणा देता रहेगा।  इस अवसर पर भूपेंद्र सिंह, सचिन सिंह, आलोक यादव, प्रधानाचार्य आसमां बेगम, नाहिद सुल्ताना, कंचन यादव आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे।

बीडीओ ने बूथों का किया निरीक्षण,परखी सुविधाएं

चित्र
चन्दौली, सकलडीहा । विकास खण्ड के 382 सैयदराजा विधानसभा के बूथ सं.181,182,183 प्राथमिक विद्यालय डेढ़ग़ावा, बूथ सं.184,185 प्राथमिक विद्यालय उकनी बीरम राय, बूथ सं.193 प्राथमिक विद्यालय रैपुरा, बूथ सं. 194, 195 प्राथमिक विद्यालय मनियारपुर का बीडीओ के के सिंह और एपीओ अभिनव पाण्डेय ने निरीक्षण किया। सभी बूथों की आवश्यक मुलभुत सुविधाएं को जांचा परखा। वहीं सभी सफाई कर्मियों को निर्देशित किया  कि बूथों और शौचालयों की निरन्तर साफ सफाई होती रहे तथा विद्यालय के अध्यापको को निर्देशित किया कि किसी तरह की समस्या होने पर अधोहस्ताक्षरी को अवगत कराये l  निरीक्षण के समय सम्बंधित विद्यालयों के अध्यापक देवेन्द्र सिंह यादव, जे. पी. रावत सहित अन्य अध्यापक और शिक्षा मित्र उपस्थित रहे l

शराब की दुकान पर चखना को लेकर मार पीट करने वाले गिरफ्तार,खलबली

चित्र
कानून व्यवस्था को बिगाडने का प्रयास करने वाले पर चन्दौली पुलिस सख्त  चन्दौली , अलीनगर।  क्षेत्रान्तर्गत आलूमिल स्थित देशी शराब की दुकान पर शनिवार की रात 9: 00 शऱाब व चखना खरीदने को लेकर दो पक्षों में मार पीट की प्राप्त सूचना पर पहुंची ने पुलिस घटना में शामिल दोनो पक्षों से कुल चार व्यक्तियों को चिन्हित कर हिरासत मे लेकर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किया है , जिससे शराबियों में खलबली मच गई है। प्रभारी निरीक्षक अलीनगर शेषधर पाण्डेय ने बताया कि देशी शराब की दुकान पर चखना को लेकर दो पक्षों में मारपीट की घटना की वायरल वीडियो के आधार पर चिन्हित करते हुए घटना में शामिल दोनों पक्षों से कुल चार अभियुक्तगण (1) बृजेश कुमार चौहान पुत्र स्व0 रमाशंकर चौहान उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम कुरेजी थाना गढवार जनपद बलिया (2) प्रदीप सिंह पुत्र गौरी शंकर सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम समौर बाजार थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर (3) लखन तिवारी पुत्र स्व0 गिरजाशंकर तिवारी उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम कमालपुर बहेरी थाना धीना जनपद चन्दौली तथा (4) कृष्ण मुरारी तिवारी पुत्र अछैबर तिवारी उम्र करीब 20 वर्ष ...

हर्ट अटैक से सपा नेता परवेज अहमद का हुआ इंतकाल

चित्र
जिले के सपा नेताओं सहित सभी दलों के हजारों लोग जनाज़े में हुए शामिल रिपोर्ट ! राकेश यादव रौशन चन्दौली,चहनियां। समाजवादी पार्टी चंदौली के दिग्गज नेता परवेज अहमद का शनिवार की रात हृदयगति रुकने से इंतकाल हो गया। उनके इंतकाल की ख़बर जिले में फैलते ही लोग रात्रि में ही क्षेत्र के नैढ़ि गांव स्थित उनके आवास पर जमा हो गए। मरहूम परवेज अहमद को असर की नमाज के बाद गांव के ही कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया गया। उनके जनाज़े में समाजवादी पार्टी सहित उनके शुभचिंतकों का तांता लगा रहा।  फोटो: मृतक परवेज अहमद की फाइल फोटो  प्राप्त जानकारी के अनुसार सपा नेता परवेज अहमद शनिवार को नियामताबाद ब्लॉक के शकूराबाद गांव में नवेद करने गए थे। वहीं पर अचानक सीने में दर्द होने लगी और लोग उन्हें हॉस्पिटल ले जाते, इसके पहले ही वे दम तोड़ चुके थे।  फोटो: परवेज अहमद के सुपुर्दे खाक के समय मौजूद भीड़  परवेज अहमद की गिनती समाजवादी पार्टी चंदौली के दिग्गज नेताओं में होती थी। अपने कुशल व्यवहार और राजनीतिक समझ के कारण वे सभी दलों के नेताओं के बीच लोकप्रिय थे। उनके जनाजे में सभी प्रमु...

शिक्षक ही व्यक्ति की अंतर्निहित क्षमता तथा उसके व्यक्तित्त्व को विकसित करता है: एमएलसी

चित्र
वाराणसी, सारनाथ। 28अप्रैल 2024,रविवार को थाई बौद्ध विहार विपस्सना हाल में डॉ अंबेडकर की 133वी जयंती को "बोधिसत्व बाबा साहेब के मिशन मे शिक्षकों की भूमिका" शीर्षक के अन्तर्गत अनुसूचित जाति जनजाति पिछड़ा एवम् अल्पसंख्यक शिक्षक संगठन के बैनर तले समारोह एवम् संगोष्ठी का आयोजन किया गया। फोटो: लालबिहारी यादव शिक्षक एमएलसी वाराणसी खण्ड सारनाथ में लोगों को संबोधित करते हुए  मुख्य अतिथि लालबिहारी यादव शिक्षक एमएलसी वाराणसी खण्ड ने कहा कि डॉ अंबेडकर कहे थे की शिक्षक ही राष्ट्र निर्माता है । क्योंकि शिक्षक ही व्यक्ति की अंतर्निहित क्षमता तथा उसके व्यक्तित्त्व को विकसित करता है। शिक्षक उसे समाज में एक वयस्क की भूमिका निभाने के लिए समाजीकृत करता है तथा समाज के सदस्य एवं एक जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए व्यक्ति को आवश्यक ज्ञान तथा कौशल उपलब्ध कराता है। वहीं मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी सत्ता में आती है तो बीना आईएस क्वालीफाइड लोगों को 340 पदों पर रख देती है जिसमें एससी ,एसटी ,ओबीसी और अल्पसंख्यक के एक भी व्यक्ति को उस भर्ती में स्थान नहीं देती है । यह सरकार अप...

मानवीय मर्म को समझना ही वास्तविक शिक्षा है: डॉ. विद्यावती

चित्र
शिक्षित होने का मतलब अक्षरो या शब्दकोशो को समझ लेना, पढ़ लेना या लिख लेना नही है ?  जीवन मे अक्सर अनपढ़ जीव भी हमे बहुत कुछ सिखा देते है। चन्दौली, सकलडीहा । डॉ अंबेडकर सेवा एवम् शिक्षण संस्थान में पूर्व और वर्तमान छात्रों के ऐतिहासिक उपलब्धियों के संदर्भ में रविवार को एकेडमी इचाईवमेंट सेरेमनी सेशन 2024 सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ विद्यावती सिद्धार्थ विद्यालय के प्रबंधक राम कुमार प्रधानाचार्य रविकुमार व लार्ड बुद्धा डॉ अंबेडकर सेवा समिति के प्रांतीय अध्यक्ष अर्जून आर्या द्वारा शिक्षा के क्षेत्र मे अव्वल छात्रों को माल्यार्पण कर मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया गया।   फोटो : डॉ विद्यावती सिद्धार्थ डॉ अंबेडकर स्कूल सकलडीहा में लोगों को संबोधित करते हुए  डॉ सिद्धार्थ ने कहा शिक्षा ही समस्त समस्याओं के मूल की नाशक है। शिक्षा ही अंधविश्वासों से मुक्ति दिलाती है तथा अज्ञानता अन्याय और शोषण के विरुद्ध लड़ने की ताकत देती है। अर्थात् शिक्षा वह शेरनी की दूध है जो पियेगा वहीं दहाड़ेगा।शिक्षित होने का मतलब अक्षरो या शब्दकोशो को समझ लेना, पढ़ ल...

अज्ञात वाहन के धक्के से एक युवक की मौत, एक घायल

चित्र
वाराणसी, कछवांरोड । मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के रखौना रिंग रोड पर शुक्रवार की देर शाम हरहुआ के तरफ से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात कार के धक्के से दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान देर रात एक युवक की मौत हो गई। वही एक युवक का इलाज जारी है। फोटो: मृतक आदर्श की फाइल फोटो  जानकारी के अनुसार मिर्जापुर जिले के कछवां थाना क्षेत्र के बरैनी गांव निवासी आदर्श सिंह उर्फ बंटी पुत्र राजेंद्र सिंह उम्र 25 वर्ष अपने मौसेरे भाई महामलपुर गांव निवासी अनुज सिंह उम्र (28) वर्ष के साथ हरहुआ अपने मौसी के घर गया था।वापस घर आते समय रखौना रिंग रोड पर हरहुआ के तरफ से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात कार ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दिया।  बाइक चला रहा अनुज व पीछे बैठा आदर्श गम्भीर रूप से घायल हो गया वही घटना के बाद कार चालक वाहन समेत भाग निकला।सूचना पर पहुंचे खजुरी चौकी प्रभारी हरिनारायण शुक्ला ने दोनों घायलों को एम्बुलेंस की मदद से बीएचयू स्थित ट्रॉमा सेंटर भेजवाया जहां देर रात इलाज के दौरान आदर्श की मौत हो गई।वही घायल अनुज का इलाज चल रहा है।मृतक दो बहनों में इकलौता भाई ...

पवन यादव बने समाजवादी पार्टी चंदौली के जिला उपाध्यक्ष

चित्र
चन्दौली, सकलडीहा । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर बसनी गांव के पवन यादव को समाजवादी पार्टी चंदौली का जिला उपाध्यक्ष मनोनित किया गया है। इनके मनोनयन से क्षेत्र के युवाओं में काफी हर्ष है। पवन यादव लम्बे समय से अखिलेश यादव के साथ युवा राजनीत में सक्रिय रहे। फोटो: पवन यादव की फाइल फोटो बसनी गांव के युवा नेता पवन यादव वर्ष 2004 से समाजवादी पार्टी में बढ़चढ़कर युवा संघर्षो में जुटे रहे। जिलाध्यक्ष की दौरा में पवन यादव ने 50 सक्रिय सदस्य और 2500 प्राथमिक सदस्य बनाकर चर्चा में आये हुए थे। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने युवा नेता पवन यादव को चंदौली समाजवादी पार्टी का जिला उपाध्यक्ष नामित किया है। पवन यादव समाजवादी युवजन सभा से राजनित की शुरूआत किया था। राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ रथ यात्रा से लेकर सैफई, ईटावा और कन्नौज से लेकर लखनऊ की राजनित में सक्रिय भूमिका निभाते रहे। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सत्यप्रकाश यादव पुत्तुल, सिंटू यादव, सुरेन्द्र यादव, प्रमोद यादव, टेंगरी या...

चोरी की 2 बाइक व 2 तमंचा संग 3 शातिर चोर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

चित्र
चन्दौली, पीडीडीयू नगर । कोतवाली पुलिस ने शिवाला पुलिस चौकी क्षेत्र के मवई कला स्थित रिंग रोड अंदर पास चौराहे पर गुरुवार की सायं 6:30 बजे चेकिंग के दौरान लेडुवापुर से छेमिया की तरफ आ रहे दो बाइकों को रोककर उनपर बैठे तीन युवको के पास से तलाशी के दौरान 315 बोर का दो तमंचा चोरी की दो बाइक और 600रूपये नगद बरामद होने पर तीनों को हिरासत में लेकर कागजी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया।  पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों ने अपना नाम पता विक्की यादव पुत्र रामायन यादव 21 वर्ष , विजय यादव पुत्र दयालू यादव 26 वर्ष दोनों निवासीगण छेमिया जनपद चंदौली व अभिषेक यादव पुत्र भाई राम यादव 18 वर्ष निवासी ग्राम मिश्रिरपुर थाना रोहनिया जनपद वाराणसी बताया। उक्त अभियुक्तों ने बताया कि वे लोग बिहार से बाइक चुराकर यूपी में लाकर सस्ते कीमत पर बेच देते हैं तथा तमंचे से डरा धमकाकर छोटी मोटी घटनाओं को अंजाम देते हैं। इस बाबत कोतवाल विजय बहादुर सिंह ने बताया कि एसपी डॉ अनिल कुमार के निर्देश पर लगातार चलाये जा रहे चेकिंग अभियान के क्रम यह सफलता मिली है। सभी शातिर चोर हैं। सभी के विरुद्ध मुकदमा...

दृढ़ इच्छाशक्ति और कठिन परिश्रम के अलावा सफलता का कोई विकल्प नहीं : बीओ

चित्र
वाराणसी, कछवांरोड।  वाराणसी जिले के माडल ब्लॉक सेवापुरी के पूर्व माध्यमिक विद्यालय ठठरा में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा के आए रिजल्ट में 10 बच्चों के चयनित होने पर गुरुवार की दोपहर खंड शिक्षा अधिकारी सेवापुरी संजय कुमार यादव द्वारा अभिभावकों के साथ बच्चों को सम्मानित किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा बच्चों को सम्बोधन में बताया गया कि "दृढ़ इच्छाशक्ति और कठिन परिश्रम के अलावा सफलता का कोई विकल्प नहीं है।" फोटो: राष्ट्रीय आय एवम् योग्यता आधारित छात्रबृत्ति परीक्षा में चयनित बच्चे सम्मानित होते हुए  आगे की पढ़ाई के लिए चयनित बच्चों को कक्षा -9, -10,- 11 व 12 में रूपया 1000.00 प्रति माह के दर से 4 साल में कुल रूपया 48000.00 छात्रवृत्ति के रूप में मिलेगा।असफल बच्चे निराश न हो बल्कि और लगन व ऊर्जा के साथ आगे की पढाई में अभी से लग जाए। इस दौरान अभिभावक श्रीराम विश्वकर्मा, अजय कुमार यादव, शिक्षक सुनीता दीक्षित, कल्पना श्रीवास्तव, रचना सिन्हा, प्रतिमा सिंह व आशुतोष कुमार पाण्डेय उपस्थित रहे। संचालन पूर्व मा०शि० संघ के ब्लाक महामंत्री शशिकान्त द...

देश के उच्च अमीरों पर लगे संपत्ति व उत्तराधिकार टैक्स :आइपीएफ

चित्र
भाजपा की राष्ट्रवाद की अवधारणा विदेशी  राष्ट्रहित में भाजपा हराना जरूरी    रोजगार व जमीन पर अधिकार बनेंगे प्रमुख चुनावी मुद्दे  चंदौली,नौगढ।  एजेण्डा लोकसभा चुनाव 2024 पर गुरुवार को जिला संयोजक रामेश्वर प्रसाद मजदूर किसान मंच, चंदौली की अध्यक्षता में आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट की तहसील कमेटी की बैठक की गई।मोदी सरकार में महंगाई, बेरोजगारी और बढ़ती बेबसी, आम आदमी के अधिकारों को छिना जाना। लोकतंत्र को धीरे धीरे खत्म कर देना, आवाज उठाना और अपनी पीड़ा व्यक्त करना भी अपराध साबित होना और देश जेल खाने में तब्दील हो जाने पर मजबूती से आवाज उठाई गई। बैठक में कहा गया कि भाजपा के राष्ट्रवाद की अवधारणा विदेशी है और वह स्वाधीनता व आर्थिक लोकतंत्र को खत्म करने में लगी हुई है। उसके हिंदुत्व का भी हिंदू धर्म से कोई संबंध नहीं है। वह समाज के मैत्रीभाव को नष्ट करने और देश में तानाशाही लादने पर आमादा है। कहा गया कि रॉबर्ट्सगंज संसदीय क्षेत्र में रोजगार और जमीन के अधिकार को प्रमुख मुद्दा बनाया जाएगा। साथ ही शिक्षा व स्वास्थ्य पर बजट बढ़ाना, हर परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी...

डायट प्रवक्ता की बेटी ने जेईई मेन्स मे 99.82 प्रतिशत अंक हासिल कर बढ़ाया जिले का मान

चित्र
चन्दौली, सकलडीहा।  जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्रवक्ता के पद पर कार्यरत राजेश सिंह की पुत्री महक सिंह ने जेईई मेन्स की परीक्षा में 99.82 प्रतिशत अंक हासिल कर  परिवार सहित डायट के शिक्षको व कर्मचारियों का मान बढ़ाया है। सभी ने महक की मेहनत की तारीफ करते हुए हर्ष व्यक्त कर शुभकामनाएं दी है। वही अन्य छात्र-छात्राओं को महक से प्रेरणा लेने को कहा है। फोटो: डायट प्रवक्ता राजेश सिंह की बेटी महक सिंह की फाइल फोटो जेईई मेन्स की जारी हुए परीक्षा परिणाम में महक सिंह ने फीजिक्स में 99.47,कमेस्ट्रि में 99.81 तथा गणित में 99.71 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। परीक्षा परिणाम जारी होते ही परिवार में खुशी का माहौल छाया रहा। डायट प्रवक्ता राजेश सिंह ने बताया कि बेटी शुरू से ही पढ़ाई को लेकर काफी गंभीर थी। उसने मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है।  उन्होंने बताया कि महक सिंह की प्ररम्भिक शिक्षा ज्ञानदीप इग्लिश स्कूल वाराणसी से हुई,वही हाई स्कूल की पढ़ाई सेन्टजोशेप शिवपुर वाराणसी से तो इण्टर की पढ़ाई तोमर चिल्ड्रेन स्कूल वाराणसी से करते हुए जेईई की तैयारी करने लगी और अप...

नई बाजार की छात्रा अनु श्री राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में दुसरे स्थान पर

चित्र
चन्दौली, सकलडीहा । राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा 2023-24 में पूर्व माध्यमिक विद्यालय नई बाजार सकलडीहा की छात्रा अनु श्री ने 150में 149अंक पाकर  जिले में दूसरा रैंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इसी विद्यालय की अंशिका मौर्य ने 33 वीं रैंक और संध्या गुप्ता ने 89 वें रैंक को प्राप्त किया । इस सफल पर बच्चों को शासन द्वारा 500रुपए प्रतिमाह स्कॉलरशिप 12वीं कक्षा तक प्राप्त होगी इस सफलता से विद्यालय में हर्ष व्याप्त है।  प्र.अ.जमील अहमद ने बताया की इस सफलता का श्रेय बच्चों की कड़ी मेहनत और अध्यापक अरुण रत्नाकर सहित समस्त अध्यापकों को जाता है। अरुण रत्नाकर ने बताया की बच्चों की इस सफलता से बाकी बच्चों को प्रेरणा मिलेगी आगे और कड़ी मेहनत कर बच्चे आगामी परीक्षाओं में भी बेहतर परिणाम लायेगे वहीं ज्योति भारद्वाज सहित समस्त विद्यालय स्टाफ ने खुशी जाहिर कर बच्चों की सफलता के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। इस मौके पर धर्मराज प्रसाद सुरेश कुमार सतीश कुमार मृत्युंजय बनारसी आदि उपस्थित रहे।

जाली नोटों की तस्करी करने वाले गैंग का एक सदस्य मुम्बई से गिरफ्तार, बांग्लादेश में होती थी छपाई

चित्र
रिपोर्ट ! फरहान अहमद वाराणसी  वाराणसी। भारतीय जाली नोटों की तस्करी करने वाले गिरोह के सक्रिय सदस्य व 25 हजार रुपये का इनामिया दुईस्ता विधि, थाना कलियाचक मालदा, पश्चिम बंगाल निवासी इंद्रजीत मण्डल को यूपी एटीएस की वाराणसी टीम ने मुम्बई से बुधवार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी से पूछताछ पर कई खुलासे हुए हैं। यह कारवाई यूपी एटीएस के डिप्टी एसपी विपिन राय के निर्देशन में वाराणसी यूनिट ने किया है। पिछले दिनों एटीएस के डिप्टी एसपी विपिन राय ने कार्रावाई करते हुए जाली नोटों की तस्करी करने वाले गिरोह पर शिकंजा कसा था इस दौरान इंद्रजीत मण्डल का नाम सामने आया था। इस संदर्भ में वाराणसी कमिश्नरेट में मुकदमा भी दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज करने के बाद इंद्रजीत मण्डल पर 25 हजार रुपये इनाम घोषित किया गया था जिसे आज एटीएस की टीम ने गिरफ्तार किया है। पिछले दिनों 27 जनवरी 2024 को एटीएस ने कार्रवाई करते हुए वाराणसी कमिश्नरेट में दर्ज वांछित आरोपी दीपक कुमार व चंदन सैनिक तथा 6 फरवरी 2024 को अंकुर मौर्या व विपिन गुप्ता उर्फ अवनीश को गिरफ्तार किया था। जिससे इस बात का खुलासा हुआ थ...

आठ अपराधियों पर गुंडा एक्ट की कार्यवाही, पूर्व के विभिन्न आरोपों में थे पाबंद

चित्र
चंदौली, सकलडीहा । कोतवाली पुलिस ने विभिन्न अपराधो में पूर्व में शामिल आठ अपराधियो व तस्करों पर गुण्डा एक्ट की कार्यवाही किया है लोगो पर गुंडा एक्ट में कार्यवाई की है।यह आरोपी  रहे है।बुधवार को पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियो में हड़कंप मचा है।कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही इनसभी अपराधियो पर जिला बदर की कारवाई की जायेगी। फ़ोटो-कोतवाल संजय कुमार सिंह उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना क्षेत्र के अपराध,अपराधियों व तस्करों की समीक्षा की गई।इस दौरान शातिर किस्म के अपराधी व हिस्ट्रीशीटर चिन्हित किए गए।जिसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को भेजी गई थी। वहां से अनुमोदन होने पर श्री किशुन उर्फ श्री कुशुन पुत्र नखड़ू निवासी पीथापुर, विनोद पुत्र मोलई राम निवासी तेनुअट, अमन उपाध्याय पुत्र केशव उर्फ नित्यानंद उपाध्याय कसवड, विजय कुमार चतुर्वेदी पुत्र बब्बन चतुर्वेदी निवासी बरठी, अनिल कुमार यादव पुत्र कपिलदेव निवासी देवरापुर,अजीत यादव पुत्र कपिलदेव यादव निवासी देवरापुर,काशी यादव पुत्र अम्बिका यादव निवासी देवरापुर,बनारसी यादव पुत्र अम्बिका यादव निवासी देवर...

फरार चल रहे आरोपी के घर कुर्की की नोटिस चस्पा

चित्र
चन्दौली, डीडीयू नगर । स्थानीय रेलवे सुरक्षा बल स्टेशन पोस्ट में दर्ज मु0अ0सं0 24/2017 U/S 03 RP (UP) ACT के फरार चल रहे वांछित अभियुक्त सुरेंद्र कुमार पुत्र स्व.मेवा राम,निवासी मवई खुर्द, थाना अलीनगर जिला चंदौली को रेलवे कोर्ट द्वारा सीआरपीसी 82 के तहत जारी कुर्की जब्ती के आदेश का तामिला आरपीएफ ने अलीनगर पुलिस के सहयोग से उसके दरवाजे पर नोटिस चस्पा किया है। फोटो: मवई निवासी सुरेंद्र कुमार घर पर कुर्की की नोटिस चस्पा करते पुलिसकर्मी  जानकारी के अनुसार उक्त आरोपी अदालती कार्रवाई से काफी दिनों से फरार चल रहा है। उसके विरुद्ध रेलवे कोर्ट द्वारा जमानती,गैर जमानती वारंट जारी करने में बाद भी हाजिर नहीं होने पर सीआरपीसी 82 के तहत कुर्की का आदेश जारी किया।तत्पश्चात आरपीएफ के उ0नि0रामनरेश राम व उमाकांत राम ने अलीनगर थाने के एएसआई दिपेश चंद्र तिवारी के साथ अभियुक्त के घर जाकर वहां उसके नहीं होने की स्थिति में आसपास व उसके घर के लोगों से पूछताछ के बाद उसके दरवाजे पर नोटिस चस्पा किया है। इस बाबत आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रदीप रावत ने बताया कि अभियुक्त के गिरफ्तारी की सूचना के लिए मुखबिर त...

हत्या का प्रयास मामले में आरोपी को मिली जमानत

चित्र
वाराणसी । सत्र न्यायाधीश संजीव पांडेय की अदालत ने बुधवार को हत्या के प्रयास के मामले में ग्राम सिंहवार, थाना चौबेपुर निवासी आरोपी चन्द्रजीत यादव को 50-50 हजार रुपये की दो जमानते एवं व्यक्तिगत बन्धपत्र देने पर रिहा करने का आदेश दिया। अदालत में बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी व अंशुमान त्रिपाठी ने पक्ष रखा। आरोपी चंद्रजीत यादव का पक्ष अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी और अंशुमान त्रिपाठी ने रखते हुए न्यायालय में बताया कि वादी मुकदमा के किसी भी वाइटल पर कोई गोली की चोट नही आई है और बचावपक्ष के सिविल मुकदमे की रंजीशवश पेशबंदी में वादी मुकदमा ने फर्जी प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करा दी थी।  अभियोजन के अनुसार 6 अप्रैल 2024 को वादी मुकदमा अपने गेहूं के खेत को कटवा रहा था तभी गांव के मोनू सिंह, चंद्रजीत यादव व अमरजीत यादव बिना किसी कारण गाली गुप्ता देने लगे तथा वादी मुकदमा के विरोध करने पर मोनू सिंह ने असलहा निकालकर फायर कर दिया। जो वादी मुकदमा के शरीर को छूते हुए निकल गई। सभी अभियुक्तों ने वादी को जान से मारने की धमकी देते हुए वे भाग गए। 

25 हज़ार का इनामिया चढ़ा पुलिस के हवाले

चित्र
चंदौली, डीडीयू नगर। थाना स्थानीय पर वांछित चल रहे 25000 रुपये का इनामियाँ अभियुक्त इशहाक पुत्र मो0 अहमद निवासी तलापतिवारी थाना पुरामुफ्ती जनपद प्रयागराज को मुखबिर खास की सूचना पर चन्धासी मंडी पोखरा के पास से मंगलवार को गिरफ्तार कर कागजी कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया। अन्तर्रप्रान्तीय स्तर पर सक्रिय गिरोह के सरगना इशहाक द्वारा अपने तथा अपने गैंग के सदस्य के आर्थिक,भौतिक व दुनियाबी लाभ हेतु गोवंशों को वध के आशय से क्रूरता पूर्वक बांधकर बिहार के रास्ते तस्करी कर वाहन से परिवहन कर पश्चिम बंगाल ले जाने तथा बिक्री करने का अपराध किया जाता रहा है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली,उ0नि0 मो0 अरशद चौकी प्रभारी दुल्हीपुर ,उ0नि0 नसीबुद्दीन ,हे0का0 गौरव सिंह थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली मौजूद रहे।

31मार्च से गुम व्यक्ति का कुएं में मिला शव, सत्राजीत सिंह के रुप हुई शिनाख्त

चित्र
चन्दौली, सकलडीहा।  कोतवाली क्षेत्र के भोजापुर गांव के समीप सकलडीहा चंदौली के मुख्य मार्ग पर सोमवार को कुए में एक 52 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। घटना की जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस शव को फायर ब्रिगेड की मदद से बाहर निकाला। जिसका शिनाख्त परिवार के लोगों ने सेवखर कला गांव निवासी सत्राजीत सिंह के रूप में किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेज दिया। इस मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। फोटो- भोजापुर सकलडीहा चंदौली मार्ग पर कुएं में शव की सूचना पर जुटी भीड़ और पुलिस सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के भोजापुर मुख्य मार्ग पर पुलिस लाइन से पहले एक कुआं से आ रही दुर्गन्ध पर किसी ने कुएं में देखा तो एक अधेड़ का शव उतराता दिखाई दिया जिसपर देखते ही देखते राहगीरों सहित आस पास के गांव के लोगों की काफी भीड़ जूट गई।घटना की जानकारी होने पर सकलडीहा कोतवाली और सदर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। घंटो देर बाद फायर बिग्रेड की मदद से जवानों ने शव को बाहर निकाला। शव के बाहर आने पर 52 वर्षीय सेवखर कला गांव निवासी सत्राजीत सिंह के रूप में पर...

मजबूत लोकतंत्र मे सबकी भागीदारी अनिवार्य : के.के.सिंह

चित्र
चन्दौली, सकलडीहा । मजबूत लोकतंत्र मे सबकी भागीदारी, सहभागिता बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग से लेकर जिला प्रशासन तथा ब्लॉक स्तरीय अधिकारी लगातार स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान करने को लेकर जागरूकता अभियान चला रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को खंड विकास अधिकारी के.के. सिंह की अध्यक्षता में ब्लाक कर्मचारियों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाला। फोटो: मतदाता जागरूकता रैली निकालते बीडीओ के के सिंह व ब्लॉक के कर्मचारी   ब्लाक कर्मचारियों ने विभिन्न प्रकार के बैनर व जागरूक होकर करो, मतदाता मतदान। राजधर्म निर्वाह को, करिये ये शुभदान। भारत भाग्य विधाता हैं,हम युग के निर्माता हैं । हमसे ही यह तंत्र चले,. हम मालिक मतदाता हैं। भैया भाभी भूल न जाना, वोट देने जरूर जाना, आदि दफ्तियों पर लिखे स्लोगन के साथ भ्रमण कर लोगों से 01 जून को मतदान करने की अपील किया गया। बीडीओ के के सिंह ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग एक स्‍वायत्‍त संवैधानिक प्राधिकरण है जो भारत में निर्वाचन प्रक्रियाओं के संचालन के लिए उत्‍तरदायी है। यह निकाय भारत में लोक सभा, राज...

आगामी 25अप्रैल को ऐढे में बसपा का होगा विशाल जनसभा

चित्र
आकाश आनंद नेशनल कोआर्डिनेटर बसपा होंगे मुख्य अतिथि  वाराणसी । तापमान बढ़ने के साथ ही वाराणसी में लोकसभा चुनाव की सरगर्मी भी तेज होने लगी है। बसपा के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद 25अप्रैल को वाराणसी में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी जन सभा करेंगे। इसमें मंडलभर के कार्यकर्ता शामिल होंगे।  बसपा सुप्रीमो मायावती के भतीजे और राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद गुरुवार को पुरे दिन वाराणसी में रहेंगे।  इस दौरान शिवपुर विधानसभा क्षेत्र के एढ़े मैदान पर चंदौली बसपा प्रत्याशी सत्येंद्र मौर्य के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसमें मंडलभर के कार्यकर्ता, पदाधिकारी और समर्थक जुटेंगे। जनसभा की पुष्टि के बाद तैयारियों का दौर शुरू हो गया है जनसभा को सफल करने में कार्यकर्त्ता पुरे जोर सोर से लगे हुए हैं  मंडल प्रभारी के मुताबिक लोकसभा चुनाव में चंदौली सीट से बसपा (बहुजन समाज पार्टी) प्रत्याशी सत्येंद्र मौर्य के समर्थन में राष्ट्रीय समन्वयक सभा को संबोधित करेंगे।   बसपा जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने बताया की सभा को लेकर सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उत्साहित हैं। करी...

हरिद्वार राय इंटर कॉलेज बभनियाँव के पांच छात्रों ने जिला टॉप टेन में बनाया रिकॉर्ड

चित्र
विद्यालय परिवार की ओर से मिठाई खिलाकर उनके स्वर्णिम भविष्य की शुभकामनाएं दी गई  चंदौली, कमालपुर । कस्बा स्थित हरिद्वार राय इण्टर कॉलेज बभनियांव कमालपुर के पांच छात्रों ने यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 हाई स्कूल में जिला टॉप कर विद्यालय सहित अपने अपने परिवार का नाम रोशन किया है। वहीं विद्यालय परिवार ने खुशी व्यक्त करते हुए जिला टॉप टेन बच्चों को मिठाई खिलाकर उनके स्वर्णिम भविष्य की शुभकामनाएं दी। फोटो: टॉप टेन बच्चों को मिठाई खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना देते प्रधानाचार्य डॉ. रामप्रताप राय  प्रधानाचार्य डॉ.रामप्रताप राय ने बताया कि हाई स्कूल की यूपी बोर्ड परीक्षा में खुशी खरवार ने 580/600,रुद्र प्रताप मौर्य 577/600 ,फिजा सुल्तान 575/600,रेखा कुमारी 574/600,शशि प्रकाश कुशवाहा 572/600 अंक लाकर जिले की टॉप टेन लिस्ट में नाम दर्ज कराया है । जिन्होंने विद्यालय सहित अपने अपने परिवार और जनपद का नाम रोशन किया है। विद्यालय परिवार ने खुशी व्यक्त करते हुए मिठाई खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया है। वहीं खुशी खरवार और रुद्र प्रताप मौर्य ने बताया कि वह आईएस क्व...

हाईवे किनारे बने रेलिंग से टकराये बाइक सवार ,एक की मौत एक घायल

चित्र
वाराणसी, मिर्जामुराद। थाना क्षेत्र के कछवांरोड अन्तर्गत चित्रसेनपुर गांव स्थित पहलवान ढाबा के सामने हाईवे पर रविवार की शाम वाराणसी के तरफ से आ रहे बाइक सवार दो युवक अनियंत्रित होकर हाईवे के किनारे बने लोहे के रेलिंग से टकराकर गम्भीर रूप से घायल हो गए। जहां एक युवक की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। वहीं दूसरे की हालत गम्भीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार चौबेपुर थाना क्षेत्र के मड़नी महाशिवपुर निवासी शिवा चौहान उर्फ छब्बू पुत्र गोपाल चौहान उम्र (19) वर्ष अपने साथी मडुवाडीह निवासी शत्रुध्न भारद्वाज उम्र (26) वर्ष के साथ भदोही जिले के औराई मे बाइक से जा रहे थे।बाइक चला रहे शिवा को झपकी आने के कारण अनियंत्रित बाइक हाईवे के किनारे बने लोहे के रेलिंग से टकरा गई जिसमें दोनों युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुँचे कछवांरोड चौकी प्रभारी अतुल शुक्ला ने दोनों घायलो को इलाज हेतु रोहनिया के भदवर स्थित एक निजी अस्पताल में एम्बुलेंस से भेजवाया जहां शिवा की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई।वही गम्भीर रूप से घायल शत्रुध्न को अस्पताल में भर्ती है। दो...

चार पहिया वाहनों की की गई सघन तलाशी, उतरवाई गई काली पट्टी

चित्र
चंदौली, सकलडीहा।  लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस प्रशासन क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर कमर कस ली है और लगातार भ्रमण शील है। जिस क्रम में रविवार को सीओ रघुराज के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस पैदल गश्त करते हुए दर्जनों वाहनों की सधन तलाशी की। इस दौरान कई वाहनों से काली पट्टी उतरवाया गया। तीन सवारी और बगैर हेलमेट चलने वालों को चेतावनी देते हुए कार्रवाई किया गया। फोटो: सकलडीहा में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिये पैदल मार्च करते हुए कोतवाली पुलिस व अन्य चुनाव आयोग की ओर से आदर्श चुनाव आचार संहिता का सख्ती से पालन कराने के लिये पुलिस प्रशासन जुट गयी है। जिला निर्वाचन अधिकारी निखिल टी फूंडे और पुलिस अधीक्षक डा.अनिल कुमार के निर्देश पर अवैध शराब के साथ सहित अन्य आपत्ति जनक सामाग्री के वितरण को लेकर जगह जगह गश्त किया जा रहा है।  इस क्रम में सीओ रघुराज के नेतृत्व में केातवाली पुलिस ने डेढ़ावल, नईबाजार, सकलडीहा अलीनगर तिराहा, सकलडीहा चंदौली, चहनिया और धानापुर व कमालपुर रोड पर पैदल गश्त करते हुए चार पहिया और दो पहिया वाहनों के खिलाफ सधन तलाशी अभियान चलाया। इस ...

चोर मस्त पुलिस पस्त : कैशपार कर्मियों से हुई लूट का पर्दाफाश करने में पुलिस अभीतक विफल

चित्र
चंदौली, चहनियां । बलुआ थाना क्षेत्र के मारूफपुर पुलिस चौकी अंतर्गत बीते शुक्रवार की शाम को तारगाँव अजगरा गांव स्थित कैशपार माइक्रो क्रेडिट कार्यालय से 3 लाख 62 हजार रूपये लेकर मारूफपुर स्थित यूनियन बैंक में जमा कराने जा रहे कर्मियों बृजेश यादव व सत्यप्रकाश यादव से माँ बांग्ला भगवती देवी मंदिर के पास मुंह बांधे तीन युवकों द्वारा रूपये से भरा बैग छीन कर फरार हो गये थे।  जिसकी सूचना के बाद मौके पर एएसपी विनय कुमार सिंह, सकलडीहा सीओ रघुराज, बलुआ इंस्पेक्टर शैलेश मिश्रा, क्राइम ब्रांच सहित कई सब इंस्पेक्टर व भारी पुलिस बल मौके पर पहुँच घटना का जायजा लिया।  इसके बाद इंस्पेक्टर ने बताया कि लुटेरों को पकड़ने के लिये सर्विलांस टीम को सक्रिय करते हुए पांच टीमों का गठन कर अतिशीघ्र पर्दाफाश करने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन घटना के 48 घंटे से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी पुलिस का हाथ खाली है। जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

बटवा जिलाध्यक्ष चंदौली का भतीजा 93 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय में टॉप पर रहा

चित्र
घर पर बधाईयां और शुभकामनाएं देने वालों का लगा रहा तांता  चन्दौली । बटवा जिलाध्यक्ष चंदौली रामदिलास का भतीजा राज कुसुम विलास "अंश" ने यू. पी. बोर्ड परीक्षा हाईस्कूल में 558/600, 93% अंक प्राप्त कर अपने कालेज मोदीनगर इंटर कालेज मुगलसराय में टाप पर रहा।विद्यालय परिवार सहित एस सी/एस टी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन चंदौली टीम के पदाधिकारियों ने खुशी व्यक्त करते हुए उसके स्वर्णिम भविष्य की शुभकामनाएं दी। राजकुसुम इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता और शिक्षकों को दिया है। वहीं आईएस के क्षेत्र मे जाकर देश सेवा करना चाहता है। श्री दिलास ने बताया कि मोदी नगर इण्टर कॉलेज में ही उनकी भतीजी यशश्वी कुसुम विलास "यशी" ने भी क्लास 7th में अपने विद्यालय में टॉप किया। "यशी" चिकित्सा के क्षेत्र में डाक्टर बन कर समाज की सेवा करना चाहती है। आज दोनों बच्चों की इस सफलता पर उनके पिता रामबिलास ने ढेरों शुभकामनाएं देते हुए उनके कैरियर के क्षेत्र में सफलता दिलाने का संकल्प लिया। वहीं उपस्थित लोगों द्वारा दोनों बच्चों को मिठाई खिलाकर और माला पहनाकर सम्मानित किया गया    ...

नौगढ़ में 466चिन्हित परिवार में अधिकांश को नहीं मिला आवास और जमीन :अजय राय

चित्र
चन्दौली, नौगढ़ । भाजपा सरकार के द्वारा नौगढ़ में 466 चिन्हित मुसहर परिवार में अधिकांश को आवास नहीं मिला हैं और न ही उनके लिए सरकारी जमीन ही आवंटित हुई है। जबकि ज्यादातर मुसहर या तो वन में निवास करते हैं या तो सरकारी जमीन पर वसें है। उनको वनाधिकार कानून के तहत या ग्राम सभा की जमीन पर उक्त जमीन का पट्टा नही दिया जायेगा तबतक आवास व शौचालय योजना केवल कागजी खानापूर्ति मानी जायेगी। उक्त बातें आईपीएफ नेता अजय राय ने कही  श्री राय ने बताया कि नौगढ़ के मुसहरों के लिए नौगढ़ प्रशासन कहता हैं पहला चरण में कि तहसील क्षेत्र के कुल 20 गांवों में मुसहर जाति के 278 परिवारों को मुख्यमंत्री मुसहर आवास से लाभान्वित किए जाने की कवायद तेज हो गई है। तहसील प्रशासन की ओर से 1.365 हेक्टेयर ग्राम समाज की जमीन चिह्नित की गई है। भूमि आवंटन की प्रक्रिया चल रहा है लाभार्थियों को भूमि हस्तांतरित करने की उम्मीद है। कुल दावा हैं कि 25 गांवों में भूमिहीन मुसहर जाति के कुल 466 परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना से लाभान्वित किया गया है।  इसमें जरहर गांव में 53, जलजलवा में 39, सरहसताल गांव में...

राजनंदिनी 96.60 प्रतिशत अंक लाकर प्रदेश में सातवां और जनपद मे दूसरे स्थान पर रही

चित्र
वाराणसी । प्रोजेक्ट माला हायर सेकेंड्री स्कूल गुड़िया ठहरा वाराणसी की छात्रा राज नंदिनी ने कक्षा 12 की उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद 2024 की बोर्ड परीक्षा में 96.60℅ अंक प्राप्त करते हुए प्रदेश में 7 वां और वाराणसी जनपद में दूसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय सहित परिवार का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया है। विद्यालय परिवार ने खुशी व्यक्त करते हुए उसके स्वर्णिम भविष्य की शुभकामनाएं दी।वहीं राज नंदिनी चिकित्सा के क्षेत्र में डाक्टर बन कर समाज की सेवा करना चाहती है। राजनंदनी अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और विद्यालय के समस्त शिक्षक गणों को दी है।विद्यालय के सीईओ अनिल साहू और एजूकेशन डायरेक्टर मुकेश दूबे इंचार्ज हायर एजूकेशन आशुतोष द्विवेदी सहित समस्त विद्यालय परिवार ने खुशी व्यक्त करते हुए उसके स्वर्णिम भविष्य की शुभकामनाएं दी।  दी चिल्ड्रेन एमेन्सिपेशन सोसायटी द्वारा संचालित प्रोजेक्ट माला हायर सेकेंड्री स्कूल गरीब बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा प्रदान करती है। राज नंदिनी मिर्जापुर जिले के हंसरा गाँव की निवासिनी है और विद्यालय के छात्रावास मे रह कर पीसीबी ग्रुप से पढाई क...

मिट्टी की अवैध खनन में लिप्त सात ट्रैक्टर सहित दो जेसीबी जब्त

चित्र
तहसील प्रशासन और खनन विभाग की संयुक्त कार्रवाई से खनन माफियाओ मे मची खलबली  चंदौली, सकलडीहा। बलुआ थाना क्षेत्र के समीप कैलावर में शनिवार को मिट्टी की अवैध खनन की सूचना पर एसडीएम के निर्देश पर खनन और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने  छापेमारी कर मिट्टी की अवैध खनन में लिप्त सात टै्रक्टर सहित दो जेसीबी को जब्त कर सीज की कार्रवाई शुरू करा दी गयी है। तहसील प्रशासन की इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में खलबली मच गई है। फोटो: कैलावर गांव में मिट्टी की अवैध खनन के दौरान तहसील प्रशासन और विभागीय टीम एसडीएम अनुपम मिश्रा ने बताया कि जिलाधिकारी निखिल टी फूंडे के निर्देश पर लगातार खनन माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। जिसके क्रम में ग्रामीणों की ओर से मिट्टी की अवैध खनन की लगातार शिकायत मिलने पर   नायब तहसीलदार अजीत कुमार जायसवाल और खनन अधिकारी गुलशन कुमार द्वारा संयुक्त रूप से पुलिस फोर्स के साथ छापेमारी किया गया। इस दौरान सात टै्रक्टर और दो जेसीबी को कब्जे में लेते हुए सीज करने की कार्रवाई शुरू करा दिया गया। इसकी जानकारी होते ही खनन माफियाओं में खलबली मच ग...

बूथों के निरीक्षण में मिली खामियां, कार्यवाही के निर्देश

चित्र
चंदौली, सकलडीहा। जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार पोलिंग बूथों का लगातार निरीक्षण जारी है , किसके क्रम में निरीक्षण के दौरान द्वय अधिकारी द्वारा खामी पाए जाने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कार्यवाही के निर्देश दिया गया। सकलडीहा तहसील अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों, कंपोजिट विद्यालय,सचिवालय के साथ अन्य स्थान पर बने पोलिंग बूथों का अधिकारी द्वय द्वारा शुक्रवार को निरीक्षण किया गया। फोटो:पोलिंग बूथों का निरीक्षण करते अधिकारी  निरीक्षण के दौरान सकलडीहा एसडीएम अनुपम मिश्रा, खंड विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी अवधेश कुमार राय, नायब तहसीलदार अमित कुमार सिंह, प्राचार्य प्रदीप कुमार तहसीलदार सकलडीहा, प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह, हलका इंचार्ज धर्मदेव सिंह के साथ क्षेत्र के लेखपाल, ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक उपस्थित रहे।  चर्चा के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को सकलडीहा क्षेत्र के विभिन्न पोलिंग बूथ का निरीक्षण किया गया। जहां निरीक्षण के दौरान कुछ पोलिंग बूथ पर खामियां पाई गई, जिस पर एसडीएम सकलडीहा द्वारा कड़ी नाराजगी जताते...