Hot Posts

6/recent/ticker-posts

मिट्टी की अवैध खनन में लिप्त सात ट्रैक्टर सहित दो जेसीबी जब्त

तहसील प्रशासन और खनन विभाग की संयुक्त कार्रवाई से खनन माफियाओ मे मची खलबली 

चंदौली,
सकलडीहा। बलुआ थाना क्षेत्र के समीप कैलावर में शनिवार को मिट्टी की अवैध खनन की सूचना पर एसडीएम के निर्देश पर खनन और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने  छापेमारी कर मिट्टी की अवैध खनन में लिप्त सात टै्रक्टर सहित दो जेसीबी को जब्त कर सीज की कार्रवाई शुरू करा दी गयी है। तहसील प्रशासन की इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में खलबली मच गई है।

फोटो: कैलावर गांव में मिट्टी की अवैध खनन के दौरान तहसील प्रशासन और विभागीय टीम

एसडीएम अनुपम मिश्रा ने बताया कि जिलाधिकारी निखिल टी फूंडे के निर्देश पर लगातार खनन माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। जिसके क्रम में ग्रामीणों की ओर से मिट्टी की अवैध खनन की लगातार शिकायत मिलने पर नायब तहसीलदार अजीत कुमार जायसवाल और खनन अधिकारी गुलशन कुमार द्वारा संयुक्त रूप से पुलिस फोर्स के साथ छापेमारी किया गया।

इस दौरान सात टै्रक्टर और दो जेसीबी को कब्जे में लेते हुए सीज करने की कार्रवाई शुरू करा दिया गया। इसकी जानकारी होते ही खनन माफियाओं में खलबली मच गई। इस मौके पर नायब तहसीलदार अजीत जायसवाल, खनन अधिकारी गुलशन कुमार, बलुआ एसओ शैलेश मिश्रा सहित अन्य रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ