आगामी 25अप्रैल को ऐढे में बसपा का होगा विशाल जनसभा

आकाश आनंद नेशनल कोआर्डिनेटर बसपा होंगे मुख्य अतिथि 

वाराणसी। तापमान बढ़ने के साथ ही वाराणसी में लोकसभा चुनाव की सरगर्मी भी तेज होने लगी है। बसपा के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद 25अप्रैल को वाराणसी में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी जन सभा करेंगे। इसमें मंडलभर के कार्यकर्ता शामिल होंगे। 

बसपा सुप्रीमो मायावती के भतीजे और राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद गुरुवार को पुरे दिन वाराणसी में रहेंगे।

 इस दौरान शिवपुर विधानसभा क्षेत्र के एढ़े मैदान पर चंदौली बसपा प्रत्याशी सत्येंद्र मौर्य के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसमें मंडलभर के कार्यकर्ता, पदाधिकारी और समर्थक जुटेंगे। जनसभा की पुष्टि के बाद तैयारियों का दौर शुरू हो गया है जनसभा को सफल करने में कार्यकर्त्ता पुरे जोर सोर से लगे हुए हैं 

मंडल प्रभारी के मुताबिक लोकसभा चुनाव में चंदौली सीट से बसपा (बहुजन समाज पार्टी) प्रत्याशी सत्येंद्र मौर्य के समर्थन में राष्ट्रीय समन्वयक सभा को संबोधित करेंगे।

 
बसपा जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने बताया की सभा को लेकर सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उत्साहित हैं। करीब घंटेभर तक राष्ट्रीय समन्वयक का संबोधन होगा। पुलिस-प्रशासन के अलावा पार्टी के स्वयंसेवक भी व्यवस्था में सहयोग करेंगे इसके लिए प्रचार प्रसार किया जा रहा है


लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा