चोरी की 2 बाइक व 2 तमंचा संग 3 शातिर चोर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

चन्दौली,
पीडीडीयू नगर। कोतवाली पुलिस ने शिवाला पुलिस चौकी क्षेत्र के मवई कला स्थित रिंग रोड अंदर पास चौराहे पर गुरुवार की सायं 6:30 बजे चेकिंग के दौरान लेडुवापुर से छेमिया की तरफ आ रहे दो बाइकों को रोककर उनपर बैठे तीन युवको के पास से तलाशी के दौरान 315 बोर का दो तमंचा चोरी की दो बाइक और 600रूपये नगद बरामद होने पर तीनों को हिरासत में लेकर कागजी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया।

 पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों ने अपना नाम पता विक्की यादव पुत्र रामायन यादव 21 वर्ष , विजय यादव पुत्र दयालू यादव 26 वर्ष दोनों निवासीगण छेमिया जनपद चंदौली व अभिषेक यादव पुत्र भाई राम यादव 18 वर्ष निवासी ग्राम मिश्रिरपुर थाना रोहनिया जनपद वाराणसी बताया।

उक्त अभियुक्तों ने बताया कि वे लोग बिहार से बाइक चुराकर यूपी में लाकर सस्ते कीमत पर बेच देते हैं तथा तमंचे से डरा धमकाकर छोटी मोटी घटनाओं को अंजाम देते हैं। इस बाबत कोतवाल विजय बहादुर सिंह ने बताया कि एसपी डॉ अनिल कुमार के निर्देश पर लगातार चलाये जा रहे चेकिंग अभियान के क्रम यह सफलता मिली है। सभी शातिर चोर हैं। सभी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई करते हुये न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है। 

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में शिवाला पुलिस चौकी इंचार्ज वीरेंद्र कुमार उ0नि0 अभय चन्द यादव खुशबू यादव शामिल रहे।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा