Hot Posts

6/recent/ticker-posts

25 हज़ार का इनामिया चढ़ा पुलिस के हवाले

चंदौली,
डीडीयू नगर। थाना स्थानीय पर वांछित चल रहे 25000 रुपये का इनामियाँ अभियुक्त इशहाक पुत्र मो0 अहमद निवासी तलापतिवारी थाना पुरामुफ्ती जनपद प्रयागराज को मुखबिर खास की सूचना पर चन्धासी मंडी पोखरा के पास से मंगलवार को गिरफ्तार कर कागजी कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया।

अन्तर्रप्रान्तीय स्तर पर सक्रिय गिरोह के सरगना इशहाक द्वारा अपने तथा अपने गैंग के सदस्य के आर्थिक,भौतिक व दुनियाबी लाभ हेतु गोवंशों को वध के आशय से क्रूरता पूर्वक बांधकर बिहार के रास्ते तस्करी कर वाहन से परिवहन कर पश्चिम बंगाल ले जाने तथा बिक्री करने का अपराध किया जाता रहा है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली,उ0नि0 मो0 अरशद चौकी प्रभारी दुल्हीपुर ,उ0नि0 नसीबुद्दीन ,हे0का0 गौरव सिंह थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ