Hot Posts

6/recent/ticker-posts

फ्रॉड की शिकार महिला ने पुल से छलांग लगाकर मौत को लगायी गले

चन्दौली,चहनियां l बलुआ थाना क्षेत्र के बलुआ पुल से विवाहिता 26 वर्षीय किरन यादव ने गंगा पुल से गुरुवार की रात में छलांग लगा लिया । सुबह पुल से गुजरने वाले लोगो ने पुल के नीचे शव देख पुलिस को सूचना दिया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

फोटो -शव को शील करते बलुआ सराय घाट पर मौजूद पुलिसकर्मी 

मारूफपुर के रहने वाले त्रिभुवन यादव की बहन की शादी दो वर्ष पूर्व गाजीपुर जनपद के थाना मंगारी ,ग्राम मंगारी गांव में बृजेश यादव के साथ हुआ था । उसका पति मुबंई में प्राइवेट नौकरी करता है । गुरुवार को वह मायके न जाकर सीधे मारूफपुर यूनियन बैंक में गयी । जहाँ उसके खाते से 25 हजार रुपये का फ्राडगिरी हुआ था । बैंक मैनेजर से वार्ता कर वह परिजनों से नही मिली ।

शुक्रवार को उसका शव बलुआ स्थित पुल के नीचे मिला । रात्रि में वह पुल से गंगा में छलांग लगा दी । हालांकि गुरुवार को शाम से ही कोहरे के कारण पुल पता नही चल पाया कि कहां पुल है व कहाँ पानी । गंगा किनारे पुल से गुजरने वाले ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दिया । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

 इस संदर्भ में बलुआ थाना इंस्पेक्टर बिनोद मिश्रा का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है । रिपोर्ट आने के बाद ही कोई कार्यवाही होगी ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ