Hot Posts

6/recent/ticker-posts

कोहरे के कारण ट्रेन की चपेट में आया युवा किसान, दर्दनाक मौत

चंदौली,
सकलडीहा l कोतवाली क्षेत्र के बहरवानी गांव में सुबह 5 बजे अप लाइन में आ रही ट्रेन की चपेट में आने से 26 वर्षीय युवा किसान की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम की कार्रवाई में जुट गयी। वही पत्नी सहित परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था।

फोटो: बहरवानी गांव का मृतक युवा किसान धीरेन्द्र यादव

बहरवानी गांव के स्व0 विजय यादव के दो पुत्र धीरेन्द्र यादव और कृष्णा यादव व तीन पुत्री आरती, पूजा और वंदना है। धीरेन्द्र यादव की एक साल पूर्व गाजीपुर के गरूआ मकसूदपुर गांव के चिरंजीव यादव के पुत्री मुन्नी यादव से शादी हुई थी। सुबह धीरेन्द्र अपने खेत में जाने के लिये रेलवे लाइन पार कर रहा था। काफी कोहरा होने के कारण अप में आ रही टे्रन की चपेट में आने से क्षत विक्षत हो गया।

 सुबह गांव की महिलायें अपने खेत के लिये जा रही थी कि रेलवे लाइन पर युवा किसान का छत विछत शव देख शोरगुल मचाने लगी । काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी । सूचना पर पहुंची केातवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम की कार्रवाई में जुट गयी।

घटना के बाद माता लीलावती, पत्नी मुन्नी देवी भाई कृष्णा सहित बहनों का रोते रोते बुरा हाल था। इस बाबत कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि शव का पीएम कराने के बाद परिजनों को सौप दिया गया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ