बलुआ लूटकांड:पुलिस मुठभेड़ मे लुटेरा घायल

चन्दौली,
चहनियाँ l बलुआ पुलिस द्वारा रात्रि 9:00 बजे बलुआ गंगा नदी पुल पर एक अपराधी से मुठभेड़ हो गई जवाबी फायरिंग में अपराधी के पैर में लगी गोली l सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चहनिया में इलाज के लिए भर्ती किया गया है l पुलिस पूछताछ में अपराधी ने अपना नाम साहिल यादव पुत्र रामाश्रय यादव निवासी ग्राम लखराव थाना चौबेपुर जिला वाराणसी बताया जो राइस मिल मालीक के पत्नी से 42000रूपये लूटकांड का मुख्य आरोपी निकला l

 थाना प्रभारी बलुआ विनोद मिश्रा ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान टेढ़ी पुलिया सराय के पास चेकिंग की जा रही थी अपराधी प्लैटिना मोटरसाइकिल से संदिग्ध अवस्था में भागा जिसे फोन के जरिये बलुआ गंगा नदी पुल पर तैनात पुलिस टीम को पकड़ने के लिए बताया l पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल सवार को घेरने की कोशिश की गई तो अपने को घीरता देख अपराधी पुलिस पर ही फायरिंग करने लगा l गोली उप निरीक्षक अभिषेक शुक्ला के पहने बुलेट प्रूफ को छूते हुए निकल गईl जवाबी फायरिंग में अपराधी के बाएं पैर में गोली लगी और घायल हो गया l जिसका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चहनियाँ में भर्ती कर ईलाज कराया जा रहा है l अपराधी के पास से एक बजाज प्लैटिना मोटरसाइकिल,एक नाजायज तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है l




 साहिल यादव का आपराधिक इतिहास इस प्रकार है

1-मु0अ0सं0 236/23 धारा 392/34/120बी/411 भादवि0 थाना बलुआ जनपद चन्दौली
2. मु0अ0सं0 365/23 धारा 393/323/504 भादवि थाना चौबेपुर जनद वाराणसी
3. मु0अ0सं0 421/23 धारा 504/506 भादवि0 थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी
4. मु0अ0सं0 489/23 धारा 323/504/506 भादवि थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी
5. मु0अ0सं0 511/23 धारा 323/504 भादवि थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी
6. मु0अ0सं0- 241/23 के धारा 307 भादवि0 व 3/25 आर्म्स एक्ट

गिरफ्तारी करने वाली टीम मे प्र0नि0 विनोद कुमार मिश्र,उ0नि0 अभिषेक शुक्ला चौकी प्रभारी मारुफपुर, उ0नि0 अवध बिहारी यादव, हे0का0 चन्द्र प्रताप सिंह,का0 अरविन्द सिंह यादव, का0 अजय कुमार वर्मा, का0 रंजीत यादव, का0 विशाल यादव थाना बलुआ जनपद चन्दौली शामिल रहे l

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा