न्याय के लिए दर दर भटक रही पीड़िता

चौकी इंचार्ज डेढ़ावल पर लगायी गंभीर आरोप

चंदौली,
सकलडीहा l कोतवाली क्षेत्र के डेढ़गावा गांव निवासिनी मालती देवी पत्नि दिनेश राम से बंसराज पुत्र बालकिशुन निवासी ग्राम बलारपुर थाना सकलडीहा लोन कराने हेतु पंद्रह हजार रूपये छः वर्ष पहले लिया था l मांगने पर भद्दी भद्दी गालिया देते हूए जान से मारने की धमकी दिया l उच्चाधिकारीयों के आदेश के बाद चौकी इंचार्ज डेढ़ावल नें पीड़िता की मदद न करके पुलिस चौकी से फटकार कर भगा दिया l दर दर भटकने के बाद पीड़िता नें पुलिस अधीक्षक चंदौली से बुधवार को गोहार लगायी l



पीड़िता नें बताया कि लोन कराने के नाम पर बंशराज द्वारा 15,000रूपये मुझ प्रार्थी से लिया गया और लोन नहीं कराया गया l आजकल करते करते लगभग छः वर्षों का समय बीता दिया l लोन न कराने के बाद पीड़िता अपने पति के साथ बंशराज के घर बलारपुर रूपये वापस मांगने पहुंची तो बंशराज नें पीड़िता और उसके पति दिनेश को गाली गलौज करते हूए भगा दिया और कहा दुबारा रूपये मांगने आओगे तो जान से मार देंगे l

पीड़िता अपनी समस्या को लेकर चौकी से लेकर कोतवाली तक गोहार लगायी l लेकिन कोई कार्यवाही नहीं होनें पर सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सकलडीहा पर प्रार्थना पत्र देकर पीड़िता न्याय की गुहार लगायी l उच्चाधिकारीयों के निर्देश पर पीड़िता चौकी इंचार्ज सुरेश प्रकाश सिंह से मिली तो उनके द्वारा मदद न कर फटकार कर भगा दिया गया l दर दर ठोकरें खाने के बाद पीड़िता नें पुलिस अधीक्षक चन्दौली से न्याय की आस लेकर गोहार लगायी है l

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चौकी इंचार्ज डेढ़ावल सुरेश प्रकाश सिंह द्वारा ऐसे कई पीड़ितों को न्याय नहीं मिल पाया है और आज तक दर दर भटक रहें है l

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा