डाला छठ महापर्व पर विद्युत कनेक्श्न काटने पर महिलाओं मे आक्रोश,किया प्रदर्शन


बिजली विभाग के कर्मचारी और अधिकारियों की मनमानी पर रोष

एक मुस्त समाधान योजना का लाभ नही दिलाने का लगाया आरोप

चन्दौली,
सकलडीहा l डाला छठ महापर्व पर दुर्गापुर गांव की दलित बस्ती के दर्जनों उपभोक्ताओं का बिजली बिल बकाया को लेकर सामूहिक रूप से बिजली कनेक्शन काट दिये जाने पर महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित महिलाओं ने अधीशासी अभियंता कार्यालय पर पहुंचकर जमकर नारेबाजी किया। आरोप लगाया कि बिजली विभाग द्वारा कभी भी बिजली बिल संबधी जानकारी दिये बगैर कनेक्शन छठ पूजा पर काट दिये जाने से परेशानी हो रही है। समस्या का समाधान कराने की मांग किया।

फोटो:अधीशासी अभियंता कार्यालय पर विरोध करते हुए दुर्गापुर गांव की महिलायें

दुर्गापुर गांव में मुख्यमंत्री सौभाग्य योजना के तहत घर घर कनेक्शन हेतु मीटर लगाया गया था। महिलाओं ने आरोप लगाया कि कनेक्शन लगाकर छोड़ दिया गया। कभी मीटर नही चला। मीटर चला कि नही चेक भी नही करने आये न तो बिल भेजा गया। जिसकी बार बार शिकायत किया गया। मगर विभागीय अधिकारी और कर्मचारी अनजान बने रहे। बिजली बिल में भारी त्रुटि है।

कनेक्शन किसी के नाम पर है बिल किसी के नाम पर मनमानी तरीके से बताया जा रहा है। शुक्रवार को दोपहर में अचानक बिजली विभाग द्वारा दर्जनों परिवार का विद्युत कनेक्शन काट दिया गया। रातभर छठ पूजा को लेकर परेशान महिलाये बिजली नही आने पर सुबह अधीशासी अभियंता कार्यालय पर जमकर हंगामा मचाया।

 महिलाओं ने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा योजना के तहत छूट दिया जा रहा है। लेकिन विभागीय अधिकारी समस्या सुनना तो दूर समाधान भी नही कर रहे है। जिससे बिजली उपभोक्ता एक मुस्त समाधान योजना के तहत समस्या दूर करा सके। आक्रोशित महिलाओं ने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया।

इस बाबत अधीशासी अभियंता राजन कुमार ने बताया कि बिजली बिल का बकाया जमा करने पर कनेक्शन जोड़ा जायेगा। इस मौके पर विरोध करने वाली महिलाओं में प्रभावति, प्रेमा, किसनावती,मंजू, रेखा,शकुंतला, राधिका,श्यामरती, बिंदा, तेतरा सहित अन्य महिलायें मौजूद रही।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा