Hot Posts

6/recent/ticker-posts

मिर्जामुराद क्षेत्र में पेड़ कटाई से जुड़े ऑडियो की जांच की मांग


वाराणसी : आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने मिर्जामुराद क्षेत्र में पेड़ कटाई को लेकर दलालों के बीच हुई वार्तालाप के वायरल ऑडियो की जांच कर कार्रवाई की मांग की है ।


उन्होंने कहा कि उन्हें कई ऑडियो रिकॉर्डिंग प्राप्त हुए हैं जो मिर्जामुराद क्षेत्र के पुलिस चौकी कछवांरोड से मात्र दो सौ मीटर दूर बिहड़ा गांव में हाइवे किनारे कई हरे पेड़ो के कटाई के मामले से संबंधित बताई गई हैं. इन ऑडियो रिकॉर्डिंग से पेड़ों की अवैध कटाई में पुलिस व वन विभाग की भूमिका सामने आती है ।


इन ऑडियो रिकॉर्डिंग में खुलेआम पेड़ कटाई कर उन्हें बेचे जाने और इस दौरान वन तथा पुलिस विभाग द्वारा पैसे के लेनदेन की बातें की जा रही है । अमिताभ ठाकुर ने इन ऑडियो रिकॉर्डिंग की जांच करते हुए कठोर विधिक कार्रवाई की मांग की है ।

 बातचीत का एक कथित ऑडियो जो एक स्थानीय व्यक्ति ओम प्रकाश तिवारी और वन रक्षक मनीष कश्यप की बताई गई है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ