बैक के समीप से बीडीसी की मोपेड बाइक चोरी, चोरी की घटना कैमरे मे कैद


चन्दौली,
सकलडीहा।कस्बा स्थित इंडियन ओवरसीज बैक के समीप से सोमवार की शाम मोपेड बाइक चोरी हो गई।भुक्तभोगी ने बाइक की काफी तलाश की लेकिन वह नही मिली।चोरी की सूचना पर डायल 112 व स्थानीय कोतवाली पुलिस मौके पर पहुचीं जांच पड़ताल की लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा है।हालांकि यह मोपेड चोरी की घटना सीसी टीवी कैमरे कैद हो गई है।जिसमे चोर बाइक को लेकर भागता दिख रहा है।

सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र में इन दिनों चोर काफी सक्रिय है।पलक झपकते ही यह बकरी से लेकर बाइक तक गायब कर दे रहे है।जिससे क्षेत्र के लोगो मे दहशत बना हुआ है।अभी बीते शानिवार को सिरहूपुर निवासी होरी राजभर की चोरो ने लग्जरी वाहन से बकरी चुराकर भाग गए।

इस चोरी का अभी खुलासा हो पाता तब तक बलारपुर के क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेश राय की मोपेड बाइक को चोर दिन दहाड़े लेकर चलते बने। राजेश इंडियन ओवर सीज बैक के समीप एक बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर मजदूरी का कार्य करते है।वह गाड़ी खड़ा कर रोज की तरह ट्रैक्टर पर लोडिंग का कार्य कर रहे थे।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा