Hot Posts

6/recent/ticker-posts

शिक्षा से ही जीवन के सम्पूर्ण मार्ग का अख्तियार संभव है-अर्जुन आर्या

रिपोर्ट ! संजय कुमार दिनकर

सटीक संवाद,बिहार
कैमूर(भभुआ) जनपद के प्रखंड रामगढ़ में लार्ड बुद्ध डॉ.अम्बेडकर सेवा समिति के तत्वाधान में रोटी ,कपड़ा और मकान एवं स्वास्थ्य, शिक्षा और सम्मान के उद्देश्यों की प्रतिपूर्ति मिशन के तहत रविवार को एक बैठक आहूत की गई l जिसकी अध्यक्षता रामबचन और संचालन विजय कुमार एवं जयचंद नें किया l

फोटो : रामगढ़ प्रखंड में अपने वक्तव्य देते अर्जुन प्रसाद आर्या

 
बैठक में मुख्य अतिथि एवं समिति के प्रांतीय अध्यक्ष अर्जुन प्रसाद 'आर्या' नें कहा कि जीवन का प्रशस्त मार्ग अख्तियार करने के लिए सबसे अहम है शिक्षा l शिक्षित बनने के बाद रोटी कपड़ा और मकान सहित सबकी प्रतिपूर्ति हो जाएगी l जरिये स्वास्थ्य और सम्मान जीवन प्रबंधन सामाजिकता आजीविका प्रेम सौहार्द और बन्धुत्व सब कुछ पाना संभव हो जाता है l शिक्षा से व्यक्ति रोजगार की ओर अग्रसर होता है l रोजगार से आर्थिक स्थिति में बदलाव आता है l जब बदलाव आता है तो जीवन स्तर ऊपर उठता है l जिससे व्यक्ति अपने रहन सहन से समाज में सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है l इसलिए जीवन के हर पहलू को शिक्षा गौरवान्वित रखती है l



 
 प्रांतीय उपाध्यक्ष रामजन्म बागी नें कहा व्यक्ति जब शिक्षित होता है तभी उसको अनेकानेक तथ्यों पर तर्क वितर्क करने का बोध होता है जिसके बावत धर्मन्धता, मूढ़ता,ढोंग,पाखंडवाद और तमाम भ्रामक जैसे अंधकार से मुक्ति पाता है एवं आत्मबोध प्राप्त कर प्रगाढ तथा वास्तविक बनता है l


वहीं प्रांतीय महासचिव लल्लन कुमार नें कहा जीवन के वास्तविक मूल्यों तक पहुंच पाना शिक्षित बनने के बाद ही संभव है l क्योंकि व्यक्ति तब तक एक दूसरे के द्वारा साझा किये गये विचारों पर ही निर्भर रहता है l तथाकथित भावनाओं का शिकार ही रहता है l व्यक्तिव का धनी ही एक सुन्दर समाज का छवि बनता है l


 बैठक में संरक्षक राजनाथ, संजीव कुमार सोनू राम अवतार, रामकिशुन बर्मा,रामसूरत ठठेरा,अवध विहारी, बृजनन्दन राम, गिरीश नारायण, ईश्वरदेव बिट्टू के अलावा आसपास के तमाम बुद्धिजीवी एवं ग्रामीण महानुभावों ने सम्मिलित होकर संबल प्रदान किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ