वर्ष 2030 तक डीजल पेट्रोल संचालित वाहन होंगे बन्द,नहीं दिखेंगे सड़को पर

सटीक संवाद,नई दिल्‍ली l उत्‍तर-भारत सहित पूरे देश में बढ़ते प्रदूषण के स्‍तर को देखते हुए केंद्र सरकार ने साल 2030 तक प्रदूषण मुक्‍त भारत का लक्ष्‍य रखते हुए इस दिशा में केंद्र सरकार के अंतर्गत नीति आयोग ने बड़ा प्लान बनाया है l अब बाइक से लेकर ओला,उबर और अन्य टैक्सी सेवाओं, स्विगी और जोमैटो में इस्तेमाल होने वाली बाइक को इलेक्ट्रिक में बदलने का लक्ष्य रखा गया है l सरकार के इस प्रयास से एक तरफ प्रदूषण से लोगों को निजात मिलेगा l वहीं, बीते एक दो सालों में नया वाहन खरीने वाले लोगों की टेंशन भी इससे बढ़ गई है l


 साल 2030 तक टू व्हीलर और थ्री व्हीलर सड़कों पर 80 फीसदी तक इलेक्ट्रिक कर दिए जाएंगे. नीति आयोग के सलाहकार सुधेन्दु सिन्हा ने कहा डिलीवरी में लगी कंपनियां ऑर्डर मिलने पर ग्रीन एनर्जी से डिलवरी करने का ऑप्शन देगी l केंद्रीय मंत्री हरदीपुपुरी ने बीते साल अगस्‍त में आयोजित एक टीवी कार्यक्रम में कहा कि ग्रीन फ्यूल (रिन्यूएबल एनर्जी से तैयार ईंधन) आज नहीं तो कल फॉसिल फ्यूल (पेट्रोल-डीजल) की कीमत पर उपलब्ध होगा और ऐसा जल्द होने वाला है l

 सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी भी कई मौकों पर यह कह चुके हैं कि सरकार का जोर इलेक्‍ट्रिक वाहन व अन्‍य ग्रीन एनर्जी से चलने वाले वाहनों पर है l देश में इलेक्‍ट्रिक से चलने वाली कारों का चलन मौजूदा वक्‍त में ही तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है l राजधानी दिल्‍ली में जगह-जगह इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्‍टेशन लगाए जा रहे हैं ताकि सड़क पर अपनी इलेक्ट्रिक कार व स्‍कूटर से निकलने वाले लोगों को चार्जिंग संबिंध समस्‍या न हो l इसके अलावा शॉपिग कॉल की पार्किंग में भी आपको आसानी से इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जिंग स्‍टेशन मिल जाएंगे l सरकार ई-वाहनों की खरीद पर कई राज्‍यों में छूट भी दे रही है l

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा