शराब की दुकानों पर पुलिस और आबकारी विभाग की छापेमारी से मची खलबली

संजय कुमार दिनकर

चंदौली,सकलडीहा l नये साल को लेकर पुलिस और आबकारी विभाग की ओर से जांच पड़ताल तेज कर दिया गया है। मंगलवार को डीएम व एसपी के निर्देश पर आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने सकलडीहा धानापुर और चहनिया ब्लॉक के विभिन्न शराब दुकानों की जांच पड़ताल किया। इस दौरान स्टॉक से लेकर बार कोड रैपर का मिलान किया। विभागीय जांच पड़ताल से दुकानदारों में खलबली मच गया।

फोटो: सकलडीहा मे शराब दुकानों की जांच करते हुए संयुक्त टीम

सीओ राजेश कुमार राय और आबकारी इंस्पेक्टर दीपक ओझा के संयुक्त टीम ने सकलडीहा, डेढ़ावल, कमालपुर, धानापुर और चहनिया ब्लॉक के कई दुकानों पर अंग्रेजी, देशी और बीयर की जांच पड़ताल किया। सेल्समैनों से स्टॉक के बारे में गहनता से पूछताथ और पड़ताल किया। शराब बोतलों पर लगे बार कोड का मिलान किया। चेताया कि किसी प्रकार की अवैध शराब दुकान पर पाये जाने पर दुकानदार से लेकर सेल्समैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जायेगा।

 ग्राहकों को ऑनलाइन खरीदारी की सुविधा के साथ सीसी कैमरा लगाने को बताया। इसके साथ ही दुकान के समीप किसी प्रकार की भीड़ इक्टठा नह हो इसके लिये चिकना दुकानों को हिदायत दिया। बगैर अनुमति की दुकान खोलने पर कार्रवाई की चेतावनी दिया। इस मौके पर सीओ राजेश कुमार राय, आबकारी इंस्पेक्टर दीपक ओझा कोतवाल राजीव कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा