धान खरीद में पारदर्शिता और किसानों की सुविधाओं का ध्यान रखे केंद्र प्रभारी-एसडीएम

चन्दौली,
सकलडीहा l जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम अनुपम मिश्रा क्षेत्र के धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने धान खरीद की जानकारी सहित मौजूद किसानों से वार्ता किया। कहा धान खरीद में पारदर्शिता व किसानों की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जाना चाहिए। इसमे लापरवाही मिलने पर प्रभारियों की जवाबदेही तय कर कार्यवाही की जाएगी।

धान खरीद का जायजा लेने एसडीएम अनुपम मिश्रा सकलडीहा,ताजपुर व तेंदुई क्रय केंद्र पहुचे। जहां उन्होंने धान का स्टॉक,खरीद रजिस्टर,काटा,नमी मापक यंत्र को देखा। इसके साथ ही बिक्री कर रहे किसानों से धान खरीद के सम्बंध में जानकारी ली। एसडीएम ने कहा कि अन्नदाताओं को शासन के मंशा अनुरूप कार्य कर लाभ दिलाए। पारदर्शी खरीद के लिए बिचौलियों को टपकने न दे।

फ़ोटो : सकलडीहा में धान खरीद का निरीक्षण करते एसडीएम अनुपम मिश्रा

 खरीद में नमी मापक यंत्र का प्रयोग करते रहे। इसके साथ ही खरीदे गए धान का उठान भी सुनिश्चित किया जाय। ताकि धान क्रय केंद्रों पर जगह की कमी न हो।वही क्रय केंद्रों पर पर्याप्त बोरो की उपलब्धता रहे जिससे खरीद प्रभावित न हो सके।एसडीएम ने लक्ष्य के सापेक्ष खरीद पर जोर दिया। इस मौके पर विपणन प्रभारी विजय कुमार गुप्ता सहित अन्य रहे।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा