चन्दौली,
कमालपुर। कस्बा में बीते अगस्त माह में व्यापार मंडल अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद भी बैनर में अध्यक्ष पद लिखने से व्यापारियों में नाराजगी बनी हुई है।इसके लिए रविवार को व्यापारियों ने पुलिस व जिलाध्यक्ष राघव सिंह से मामले को अवगत कराया।इस पर पुलिस ने सुदामा जायसवाल को चुनाव न होने तक किसी भी जगह अध्यक्ष न लिखने का निर्देश दिया।वही जिलाध्यक्ष ने व्यापारियों को जल्द से जल्द नए अध्यक्ष को बनाने का आश्वासन दिया।
कमालपुर बाजार में बीते 30 अगस्त को व्यापारियों की मांग पर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुदामा जायसवाल ने टाली पर लाउडस्पीकर से अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया।विगत 5 सितंबर को पंचायत भवन पर खुली बैठक में व्यापारियों ने मांग किया कि चुनाव प्रकिया से नए अध्यक्ष का चुनाव कराया जाए।
इसके लिए बैठक में अध्यक्ष व महामंत्री का चुनाव कराने के लिए 13 सदस्यीय चुनाव कमेटी बनाया गया।चुनाव कमेटी ने लगभग 1000 व्यापारियों के प्रत्येक फर्म से 20 रुपया लेकर रसीद काटकर व्यापारी सदस्य बनाया।ताकि व्यापारी सदस्य ही चुनाव प्रकिया में प्रतिभाग कर सके।
इससे नाराज व्यापारियों ने कमालपुर चौकी पर प्रार्थना पत्र देकर बिना चुनाव हुए बैनर या अन्य स्थानों पर अध्यक्ष पद न लिखने का मांग किया।इस पर पुलिस ने अध्यक्ष का चुनाव न होने तक किसी भी जगह अध्यक्ष का नाम लिखने का सुदामा जायसवाल को निर्देश दिया।वहीजिलाध्यक्ष राघव सिंह ने जल्द से जल्द बाजार में नए अध्यक्ष का चुनाव कराने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर नीरज अग्रहरि, रितेश पांडेय, शिवजी वर्मा, बिनोद अग्रहरि, संजय कुमार, सुहेल, मोनू रस्तोगी, गिरधारी रस्तोगी, भरत रस्तोगी, बिनोद जायसवाल, उपेंद्र मौर्य, सुनील कुमार, कन्हैया अग्रहरि, सुरेश यादव, संजय त्रिशूलिया, चंदन कुमार, पप्पू वर्मा, गोविंद गुप्ता आदि रहे।
0 टिप्पणियाँ