Hot Posts

6/recent/ticker-posts

गेहूं धान की बीज और कृषि यंत्र की सब्सिडी से किसान कोसों दूर-मनमन सिंह


चंदौली l भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के मंडल अध्यक्ष मिथिलेश सिंह ऊर्फ मनमन सिंह नें बताया कि किसानों को गेहूं धान की बीज और कृषि यंत्र पर मिलने वाला सब्सिडी अभी तक नहीं मिली है जिसको लेकर किसान ऑफिसों का चक्कर लगा रहे हैं और काफी चिंतित है l

 उन्होंने बताया कि उक्त समस्या को लेकर के कृषि जिला अधिकारी व उच्चाधिकारियों से बातचीत की गयी तो उन्होंने बताया कि नवंबर महीने के आखिरी सप्ताह मे किसानों को सब्सिडी का लाभ सरकार द्वारा सीधे उनके खाते मे भेजा जायेगा l परन्तु अभी तक सब्सिडी नहीं मिलने से रवि की बुवाई करने को लेकर किसान काफी चिंतित है l

उन्होंने कहा कि 30 नवंबर तक किसानों के खाते में गेहूं धान के बीज व कृषि यंत्र की खरीदारी की सब्सिडी नहीं भेजी जाती है तो वह 1 दिसंबर समय 11:00बजे से धानापुर बीज केंद्र (डेढ़वलिया) मे किसान यूनियन के द्वारा अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन करने कों बाध्य होंगे l 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ