देश संविधान से चलेगा धर्म से नहीं-बाबूलाल यादव

समाजवादी पार्टी नें पीडीए जनपंचायत कार्यक्रम आयोजित कर गरीबों में वितरण किया कंबल

रिपोर्ट ! संदीप कुमार

चंदौली,
डीडीयू नगर। क्षेत्र के बहेड़ा गांव में रविवार को समाजवादी पार्टी का पिछड़ा,दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक (पीडीए) जनपंचायत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता बाबू लाल यादव रहे।

इस दौरान बाबूलाल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में योजनाएं लाभार्थियों के घर घर पहुंच जाती थी। कहां कि समाजवादी पार्टी के सरकार में नौजवानों को बेरोजगारी भत्ता दिया जाता था। किसानों को खेतों के सिंचाई करने के लिए फ्री में पानी मिलते थे। किसान बीमा दुर्घटना में लाभार्थियों को पांच लाख रुपए का मिलता था।छात्र छात्राओं को फ्री लैपटॉप,साइकिल दिया जाता था। जिससे नौजवान छात्रों का विकास हो सके।

आज भाजपा शासन में सारी योजनाएं बंद है। जिससे देश की जनता कराह रही है।भाजपा सरकार धर्म की राजनीति कर रही हैं। जबकि लोगों रोजगार चाहिए।देश की शिक्षा महंगा हो गया है। जिससे आम लोग शिक्षा ग्रहण नहीं कर सकते हैं।देश के लोगों का ध्यान भटकाया जा रहा है।

देश में बाबा साहब के बनाएं गये संविधान की जरूरत है। जब कि भगवान राम सबके घट घट में बसे हैं।कहा कि भाजपा के कथनी करनी में अंतर है। जिसका जवाब आने वाले लोकसभा की चुनाव में जनता जवाब देगी।कार्यक्रम के अंत में क्षेत्र के गरीब मजदूर वृद्ध महिला पुरुषों में सैकड़ों कम्बल वितरण किया गया। जिससे हाड़ कंपा देने वाली ठंड में लोगों को राहत मिल सके।

इस दौरान जसवंत सिंह, लखेंन्द्र वियार, सुलेमान,संजय कुमार भारती, लवकुश वियार,राम बली यादव, कमलेश मौर्य, श्यामलाल गुप्ता,समसुद्दीन आदि काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा