चंदौली । महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज के प्रांगण में रविवार को पुलिस विभाग और बेसिक शिक्षा विभाग के बीच आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में पुलिस विभाग ने 38 रनों से जीत हासिल की l ज्ञातव्य है कि पुलिस विभाग के टीम का नेतृत्व जहां पुलिस अधीक्षक डा.अनिल कुमार जी कर रहे थे वह बेसिक शिक्षा का नेतृत्व जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे ने किया।
ये खबर भी पढ़ें- प्राथमिक विद्यालय की मान्यता रद्द बंद करने का निर्देश जारी
मैच में टॉस जीतकर पुलिस विभाग के टीम कप्तान पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बैटिंग करने का निर्णय लिया और खुद 48 बनाकर बेसिक शिक्षा विभाग के सामने 169 रन का लक्ष्य खड़ा कर दिया। इस प्रकार 15 ओवर में पुलिस विभाग ने 169 रन बनाया। बेसिक शिक्षा विभाग से बैटिंग की शुरुआत खुद जिलाधिकारी एवं दूसरी तरफ खण्ड शिक्षा अधिकारी नौगढ़ नागेंद्र सरोज ने की।
ये खबर भी पढ़ें- स्वास्थ्य विभाग के रहमों करम से फल-फूल रहे झोलाछाप डाक्टर
लक्ष्य का पीछा करते हुए शिक्षा विभाग की टीम 14 ओवर में 131 रन बनाकर सिमट गई। इस प्रकार पुलिस विभाग की टीम 38 रनो से जीत हासिल किया। समापन में संबोधित करते हुए जिलाधिकारी श्री फुंडे ने शिक्षकों को विशेष धन्यवाद देते हुए कहा कि आप लोगों ने हमें अपनी टीम में शामिल किया।शिक्षको में ऊर्जा की कमी नहीं है लेकिन थोड़ी सी चूक अवश्य हुई है जिसके कारण शिकस्त मिली।
उन्होंने यह भी कहा कि अभ्यास की जरूरत है,जब शिक्षक स्वस्थ्य रहेंगे तो बच्चों को भी खेल या अन्य गति से स्वस्थ रखेंगे।पुलिस अधीक्षक डॉ.अनिल कुमार ने कहा कि जीवन में बॉडी फिटनेस आवश्यक है इसलिए इस प्रकार खेल होता रहेगा। इसके लिए हम लोग जनपद में क्रिकेट टीम का चयन कर अन्य विभागों जैसे रेलवे आदि विभाग से मैच खेला जाएगा।
इस अवसर पर डा.देवेंद्र प्रताप यादव प्रांतीय प्रचार मंत्री,चंद्रशेखर आजाद,बृजेश यदुवंशी,अरुण कुमार विश्वकर्मा, उप निरीक्षक रावेंद्र सिंह,लालबहादुर,मुकेश,अवकाश,विभाष श्रीवास्तव,धर्मेंद्र गुप्ता,नसीम अंसारी आदि उपस्थित रहे।संचालन राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक जय प्रकाश रावत व कमेंट्री राजेंद्र यादव ने किया।
0 टिप्पणियाँ