भाजपा की गलत नीतियों से जनता परेशान-विधायक प्रभुनारायण

पीडीए पखवाड़ा में तीसरी जन पंचायत के माध्यम से लोगो को किया जागरूक

चंदौली,
चहनियां l केंद्र व प्रदेश में डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद जनता महंगाई व बेरोजगारी की दंश झेल रही है । सरकार द्वारा आरक्षण को खतम किया जा रहा है । देश,लोकतंत्र,आरक्षण बचाने के लिए पीडीए के माध्यम से एक जुटकर होकर हमलोग सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे l  सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पीडीए पखवाड़ा व जन पंचायत कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने लोगों को सम्बोधित करते हुए उक्त बातें महगांव गांव में मंगलवार को कही l

फोटो -महगांव में लोगो को सम्बोधित करते विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव

उन्होंने कहा कि आने वाले समय मे हम सबको मिलकर सम्बिधान को बचाना है । सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान,नौजवान व गरीब परेशान है । प्रधानमन्त्री ने वादा किया था कि हर घर मे 15 लाख व नौकरी देंगे किन्तु वादा पूरा नही किये । हमारे देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने देश को खून देकर आजादी दिलाने का कार्य किया था । इस आजाद भारत को सरकार बेचने का कार्य कर रही है । सत्ता में बैठे लोग एक एक चीज को बेचने का कार्य कर रहे है ।

भाषण में ये गरीब जनता को हवाई जहाज में बैठने का सपना दिखाते थे । आज न तो हवाई जहाज इनके हांथ में है और नाही रेल । ये सब बेच दिया । डीजल व पेट्रोल इतना महंगा कर दिया कि चलने वाले एक बार सोचते है । रसोई गैस व बिजलीं इतना महंगा कर दिया कि लोगो का जीना दुश्वार हो गया है । किसान परेशान है । समाजवादी पार्टी के सरकार में लोगो को हर सुविधा मिलती थी । किसानों को सिचाई मुफ्त मिलती थी । आज सिचाई, दवाई व पढ़ाई भी महंगी हो गयी ।

 सरकार ने लोगो की कमर तोड़ कर रख दिया है । देश की एक आवादी अल्पसंख्यक को कुछ नही दिया । ये अभियान तब तक चलेगा जब तक पीडीए मिलकर सरकार को उखाड़ फेंक नही देते है । यह अभियान पूरे प्रदेश में चल रहा है । हमलोग अपने नेता के निर्देश पर जन पंचायत कर रहे है । सबसे ज्यादा जुल्म पीडीए के लोगो का हो रहा है ।पीडीए के दलित,पिछड़ा, अल्पसंख्यक के लोग मिलकर ये संघर्ष करेंगे । देश की संस्कृत सभ्यता को बिगाड़ने का कार्य सरकार द्वारा किया जा रहा है । हम सभी पीडीए के लोग मिलकर सरकार को उखाड़ने का कार्य करेंगे । आने वाले दिनों में इंडिया गठबंधन की सरकार बनायेगे । हम सभी एक मुट्ठी बांधकर सरकार के खिलाफ संघर्ष करेंगे ।

इस दौरान जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, विधान सभा अध्यक्ष सुभाष यादव, परवेज अहमद, बृजमोहन कुशवाहा, केशव राजभर, जयराम शास्त्री, जिला पंचायत सदस्य रविन्द्र यादव, अनिल यादव, भानु प्रताप यादव, हवलदार चौरसिया, हदीश मियां,पंकज कुशवाहा, शंकर प्रजापति, दारा विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे । अध्यक्षता सुमित भारतीय अंबेडकर वाहिनीं के राष्ट्रिय सचिव संचालन सूबेदार राजभर ने किया ।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा