Hot Posts

6/recent/ticker-posts

चौदहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर डीएम द्वारा फ़ैयाज़ अहमद को किया गया सम्मानित

निर्वाचन में स्वीप सहयोगी के रूप में बेहतरीन कार्य के लिए हुए सम्मानित

चंदौली,
डीडीयू नगर l नगर के केंद्रीय विद्यालय के प्रेक्षागृह में आयोजित 14 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के कार्यक्रम में गुरुवार को जिलाधिकारी चंदौली निखिल टी. फुंडे ने स्वीप सहयोगी फ़ैयाज़ अहमद को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

फ़ोटो :फ़ैयाज़ अहमद को प्रशस्ति पत्र देते जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे


 मूलतः चहनियां क्षेत्र के दरियापुर गांव निवासी फ़ैयाज़ अहमद के द्वारा निर्वाचन में वर्ष 2017 से ही योगदान किया जा रहा है। विगत विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण अभियान -2024 में इन्होंने बढ़चढ़ कर मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, नाम में संशोधन करवाने या नाम को हटवाने के लिए जागरूक किया।


भारत निर्वाचन आयोग द्वारा तय की गई अभियान की विशेष तिथियों पर जागरूकता के कार्यक्रम, रैली, संगोष्ठी तथा घर घर मतदाताओं से संपर्क आदि के माध्यम से युवा, बुजुर्ग, दिव्यांग, बेघर और थर्ड जेंडर मतदाताओं को पुनरीक्षण का महत्व बताते हुए उन्हें मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए जागरूक किया,तथा मतदाता व मतदान के बारे में बताया व जागरूक किया l जिसके परिणामस्वरूप हजारों युवाओं ने प्रथम बार मतदाता सूची में नाम दर्ज कराकर अभियान को सफल बनाया।


 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ