Hot Posts

6/recent/ticker-posts

नव वर्ष के इंतजार में बच्चों नें हाथ से बनाया मनमोहक ग्रीटिंग कार्ड

चंदौली,
सकलडीहा l विकास खण्ड के कम्पोजिट विद्यालय रैपुरा में शनिवार को ग्रीटिंग बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया l जिसमें सौ से अधिक छात्र -छात्राओं ने प्रतिभाग किया ।

फोटो : कम्पोजीट विद्यालय रैपुरा में ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता में भाग लेते हुए

साल के अन्त में विद्यालय पन्द्रह दिन के लिए बन्द हो रहा है। बच्चों ने आने वाले वर्ष के खुशी का इंतजार हाथ से बनाए ग्रिटिंग कार्ड से नव वर्ष की शुभ कामनाएं दी । विद्यालय के प्रधानाध्यक डा० देवेन्द्र प्रताप यादव ने कहा कि बच्चों के घर पड़़े पुराने निमन्त्रण कार्ड पड़े थे l जिसकी सहायता से मनमोहक ग्रीटिंग कार्ड बनाए l जिसमें कक्षा 2 से 8 तक के छात्र छात्राएं प्रतिभाग किए ।

प्रतिभाग करने वाले छात्रों में सृष्टि,खुशी यादव, अर्चना,लालसा,पूजा,आँचल वैष्णवी,राधा,गुडिया आँचल,आराध्या,पिंकी,पल्लवी,संजना,सोनी,अनन्या,रोशनी,अंजलि,अर्पिता,आरोही,प्रिया,दिव्यांशी,संस्कृति,चॉदनी,आकांक्षा,आरती,बन्दना,सोनम श्रेया,राजलक्ष्मी,यशकुमार,गुलशन,अंकित,अभिषेक सत्यम,अमन,अमित,अतिश पियूष मंशू, अभिमन्यु सहित कई छात्रों ने प्रतिभाग किया ।

 इस अवसर पर हरिओम तिवारी,अपरवल, संजय,सुनीता यादव,मंजू यादव,अशोक यादव, मुकेश कुमार राय उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ