चंदौली,
सकलडीहा, 12जनवरी शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद की 161वीं जयंती सकलडीहा पीजी कॉलेज और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सहित विभिन्न सरकारी शिक्षण संस्थानों पर राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान द्वारा स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का शुरुआत किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री का सचित्र उद्धबोधन प्रोजेक्टर के माध्यम से सभी शिक्षक और छात्र/छात्राओं ने सुना।
सकलडीहा पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणास्रोत रहे l उनके बताए विचारों को अपनाकर जीवन को सरल और सफल बनाने में मदद मिल सकती है। इसी कारण विवेकानंद जी की जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है l भारत अपने युवा शक्ति के बदौलत विश्व का नेतृत्व करेगा। वहीं डायट प्राचार्य डा.माया सिंह ने कहा कि वेदांत के विख्यात और प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद ने औपनिवेशिक भारत में हिंदुत्व के पुनरुद्धारक और राष्ट्रीयता की भावना जागृत करने के लिए प्रसिद्ध रहे है। भारत सरकार द्वारा 1985 से युवाओं की विचारधारा और जीवन को सही दिशा देने के उद्देश्य से राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है ।
इस वर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस का थीम- इट्स ऑल इन द माइंड (सब कुछ आपके दिमाग में है) के उपलक्ष्य में मनाया गया । प्राचार्य ने स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को आत्मसात करते हुए बताया कि उनके शिकागो सर्वधर्म सम्मेलन के उनके विचार भारतीय धर्म के लिए अमूल्य धरोहर हैं । अंत में एनएसएस स्वंय सेवकों की ओर से स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया।
इस अवसर पर उपप्राचार्य प्रो. प्रमोद कुमार सिंह , डॉ राजेश यादव,श्री संदीप सिंह,श्री श्याम लाल यादव, प्रो. शमीम राईन, डॉ अजय सिंह यादव डॉ इंद्रजीत सिंह डॉ अभय वर्मा डायट से डा रोशन सिंह, देवेन्द्र कुमार, लिली श्रीवास्तव, डॉ जितेन्द्र सिंह, केदार सिंह यादव,जयंत कुमार यादव, संतोष कुमार गुप्ता सहित अन्य उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ