महिला पुरूष दोनों वर्ग को इक दूजे के प्रति सहयोगात्मक भाव कायम करने का आह्वान किया

चंदौली,
 पीडीडीयू.नगर l नेताजी सुभाष चन्द्र बोस पार्क में मातृशक्ति अभिनंदन संगोष्ठी का आयोजन अनिता कुशवाहा के अध्यक्षता में अस्मिता नाट्य संस्थान के निदेशक नाट्य रंगकर्मी विजय कुमार गुप्ता के प्रमुख संयोजन में संपन्न हुआ। जिसमें महिला पुरूष दोनों वर्ग के लोगों ने सहभागिता निभाया।

 उक्त संगोष्ठी के मुख्य वक्ता कवि इंद्रजीत तिवारी निर्भीक ने कहा कि महिला -पुरुष दोनों वर्गों से जुड़े लोगों को आपसी वाद -विवाद को इक दूजे के प्रति सहयोगात्मक भाव को दृष्टिगत रखते निस्तारित कर लेना चाहिए। छोटी -छोटी बातों को इक दूजे के प्रति सहानुभूति पूर्वक विचार करके उचित समझौता कर लेना चाहिए।

आयोजन के अन्त में अनिता कुशवाहा के जन्मदिन को दृष्टिगत रखते हुए मित्र मण्डल द्वारा अंगवस्त्रम, स्मृति चिन्ह आदि भेंट करके सम्मानित किया गया।

उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से सर्वे श्री इंद्रजीत तिवारी निर्भीक, नाट्य रंगकर्मी विजय कुमार गुप्ता, डॉ.सरिता मौर्या, छाया मौर्या, नेमा कुसुम,निशा शर्मा,आशा सिंह सहित अनेकों लोगों ने विचार व्यक्त किया।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा