सकलडीहा l विकास खण्ड अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय रैपुरा पर शनिवार को बाल मेला का आयोजन किया गया l जिसमें बच्चों ने खूब खरीदारी किया l स्कूल खुलते ही विद्यालय में अन्य दिनों की अपेक्षा काफी चहल पहल देखी गयी क्योंकि विद्यालय में मेले का आयोजन था ।
छात्रों ने फुल्की ' चाट ' चाउमिन ' मोमोज आलूचाप ' ब्रेड पकौड़ा ' गुलाब जामुन ' लौंगलता ' अमरूद ' कापी पेंसिल रबर ' कटर ' कार्न ' और खिलौने की दुकाने लगा रखी थी जिसमें बच्चों के अभिभावकों ने भी बढ़ चढ़ कर खरीदारी की अन्य परिषदीय स्कूल के अध्यापकों द्वारा भी लगाए गए स्टालों से खरीदारी की गयी ।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक डाo देवेन्द्र प्रताप यादव ने बताया कि मेला का नाम सुनकर जो बच्चे विद्यालय नहीं आ रहे थे वह भी आने लगे थे l आज अन्य दिनों से अधिक बच्चे थे ऐसे आयोजन से बच्चों में आत्मनिर्भरता के गुण विकसित होतें हैं ।
इस अवसर पर पूर्व ग्राम प्रधान लक्ष्मण यादव ' जेपी रावत,परमानन्द शर्मा,उमेश सिंह,रमायन यादव,अहसान अली,बृजेश यदुवंशी,अरुण विश्वकर्मा, प्रशान्त यादव, प्रशान्त कन्नौजिया , पियुष प्रजापति, लाल बहादुर यादव, महेन्द्र सिंह, हरिओम तिवारी, अपरबल, संजय कुमार, दिग्विजय सिंह,आरती यादव,सुनीता यादव, मंजू यादव,अशोक यादव,रामकिशुन,मुकेश कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ