Hot Posts

6/recent/ticker-posts

लौह पुरुष सरदार पटेल की मनाई गयी पुण्यतिथि

चन्दौली,
मुगलसराय l अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के तत्वाधान में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व स्वतंत्र भारत के प्रथम गृह मंत्री लोह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल के निर्वाण दिवस पर उनके पटेल नगर स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल सामुदायिक भवन प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की l

 इस दौरान लोगों ने उनके बताए सिद्धांतों को अमल करने का संकल्प लिया तत्पश्चात आयोजित गोष्ठी में संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व ओबीसी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाराम पटेल ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल जैसे विरले धरती पर कभी-कभी जन्म लेते हैं, स्वतंत्रता प्राप्ति के पहले और स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद के उनके योगदान को कदापि भुलाया नहीं जा सकता l उन्होंने 562 छोटी बड़ी रियासतों का एकीकरण कर एक मजबूत भारत का निर्माण करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया l

कार्यक्रम में महेंद्र पटेल, अवधेश शर्मा, नारायण प्रसाद सोनकर, शाहिद तौसीफ ,सभासद सियाराम यादव, बीके सिंह, डीके राय, रंजीत रंजन, विभांशु रंजन, सुजीत कुमार, अनिल कुमार, पप्पू पटेल, रामजी पटेल, दिनेश कुमार, संजीव कुमार पटेल, बृजेश कुमार राय, गणेश प्रसाद गार्ड, अभिषेक कुमार, जयप्रकाश गुप्ता, प्रमोद मौर्या आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे l

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ