Hot Posts

6/recent/ticker-posts

नौगढ़ तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 52 प्रार्थना पत्र में 08 का निस्तारण

जिलाधिकारी ने फरियादियों कि फरियाद सुन त्वरित कार्यवाही का दिया निर्देश

पुलिस जनमानस कि समस्या को सुनकर तत्काल करें कार्रवाई-एसपी 

चंदौली:---जिलाधिकारी निखिल टी फूंडे की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के आयोजन में 52 प्रार्थना पत्र पडा़।जिसमें 08 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।वहीं दिब्यांग मेडिकल बोर्ड का कैंप लगाकर तहसील परिसर में दिब्यांगो का पंजीकरण भी कराया गया।

    जिलाधिकारी ने कहा कि फरियादियों की फरियाद को पूरी तन्मयता से सूनकर अधिकारी गुणवत्ता परख कर समय से निस्तारण करें। शासन की संचालित जनहितकारी योजनाओं का लाभार्थियों को ही लाभ दिलाया जाय। संपूर्ण समाधान दिवस मे महादेवपुर गांव निवासी अति गरीब नीरक्षर राजेंद्र व महेंद्र पाण्डेय ने आवास शौचालय ईत्यादि कि मूलभूत सुविधाओं का लाभ दिलाए जाने की गुहार लगाई।

पिडित ने बताया कि इस बारे में उच्चाधिकारियों को कई बार प्रार्थना पत्र दिया गया है।जिसपर ग्राम प्रधान की ओर से रिपोर्ट मे हमलोगों के पास चारपहिया वाहन होने का जिक्र किया गया है।जबकि रहने को छत भी नदारद है।बाघीं गांव के राधेश्याम श्रीवास्तव ने मौजा विजयपुर बिजौरा मे स्थित भूमिधरी भूमि पर अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत किया।

सामाजिक कार्यकर्ता नागेंद्र सिंह ने प्रार्थना पत्र देकर कहा कि धनकुवारी लिफ्ट की पाइप लाईन रास्ते से होकर जाने से कुबराडीह कटरी गांव के लोगो को धनकुवारी गांव स्थित कोटे की दुकान पर राशन लेने के लिए जनपद सोनभद्र के नगपुर गांव से होकर जाना पड़ता हैं।जमसोत गांव के राजाराम ने मनबढ़ों से मिल रही धमकी की शिकायत करके न्याय की गुहार लगाया।

अमदहां चरनपुर गांव के तूलसी यादव ने चकबंदी विभाग पर गांव में कराए गए कब्जा परिवर्तन व नया भू-चित्र एवं अभिलेख बनाए जाने मे अनियमितता का आरोप लगाया। सेमरसाधोपुर गांव के बाबूलाल ने कहा कि 04 दिन पूर्व हुयी मारपीट मे चकरघट्टा थाना पुलिस नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

 इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डा.अनिल कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन सुखराम भारती, उपजिलाधिकारी आलोक कुमार, तहसीलदार राहुल सिंह, खण्ड विकास अधिकारी अनिल कुमार सहित जिला व तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ