मोटरसाइकिल से रेकी कर लग्जरी वाहनों से करते थे चोरी
चन्दौली,
पीडीडीयू नगर:--- पुर्व सरकार में मंत्री की भैंस ढूढ़ने वाली पुलिस ने इस सरकार मे गरीबों की बकरी खोज निकाला है। अलीनगर पुलिस बकरी चोर गैंग का खुलासा करते हूए छह शातिर चोरों गिरफ्तार किया है। उनके पास से 36 बकरियों को भी बरामद किया हैं। जिसे विभिन्न जगहों से चोरी किया गया था। इसके अलावा चोरों के पास से एक स्कार्पियों कार, एक आटो और एक बाइक बरामद किया गया हैं।पुलिस अभियुक्तों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की तैयारी में जुटी है।
पिछले कुछ दिनों से लगातार बकरी चोरी की शिकायत क्षेत्र में मिल रहा था।जिसके बाद सक्रिय हुई पुलिस को सूचना मिली कि बकरी चोरी करने वाले गिरोह के कुछ सदस्य चकरिया गांव में मौजूद हैं। वह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में लगे हुए हैं।इतना जानकारी मिलते ही अलीनगर थानाध्यक्ष शेषधर पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छह संदिग्ध लोगों को हिरासत में ले लिया।
इसके अलावा एक स्कार्पियों, एक आटो और एक बाइक के साथ चोरी की 36 बकरियों को बरामद कर लिया। पूछताछ बकरी चोरी की घटना को अंजाम देने से पहले मोटरसाइकिल से रेकी करते हैं। इसके बाद चोरी की घटना को अंजाम देते थे। कालोनी में घटना को अंजाम देने के लिए लग्जरी वाहनों का इस्तेमाल करते थे। जबकि ग्रामीण इलाकों में ऑटो से चोरी करते थे।
शातिर चोर बकरियों को अपने पास रखे हुए कुछ दाना डाल देते हैं, जब सब बकरियां इकट्ठी हो जाती तो सभी लोग मिलकर उनको गाड़ी में लाद कर वाराणसी के व्यापारी मुश्ताक व इमरान को बुलाकर बेच देते थें।पुलिस के द्वारा हिरासत में लिए गए आरोपियों की शिनाख्त चकरिया गांव निवासी भोनू खान, अरविंद कुमार, बिसौरी गांव निवासी साहब कुमार, मो. साबिर उर्फ कल्लू कुरैशी, मुस्ताक अहमद, इमरान अहमद के रूप में हुई हैं।
इन शातिर चोरों ने 5 सालों में 4 हजार बकरियों की चोरी की घटना को अंजाम दे चुके है। गिरफ्तार करने वालों में अलीनगर थानाध्यक्ष शेषधर पाण्डेय, रमेश कुमार, मुकेश कुमार तिवारी, राजेश कुमार सिंह, जितेन्द्र उपाध्याय, अमित सिंह, जावेद सिद्दीकी, अनन्त देव, रामसूरत चौहान, मान सिंह आदि।
0 टिप्पणियाँ