Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सावित्रीबाई फुले नें भारत में बालिका शिक्षा की जलाई ज्योति-एम.लाल गौतम

चन्दौली l अधिशासी अभियंता एम लाल गौतम के आवास स्थित कैम्प कार्यालय पर बुधवार को भारत में बालिका शिक्षा की ज्योति जलाने वाली, राष्ट्र की प्रथम शिक्षिका राष्ट्रमाता सावित्री बाई फुले की जयंती पर एस.एसटी,बटवा जिला इकाई चन्दौली ने उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उनके द्वारा किये गए कार्यो को याद किया गया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि  श्री गौत नें कहा एक दौर था जब पुरुषों को पढ़ने लिखने नहीं दिया जाता था उस समय महाराष्ट्र में जनमी सावित्रीबाई ने किसान स्कूल की स्थापना किया और निःशुल्क शिक्षा देने का कार्य किया l वहीं विधवा विवाह करवाना, छुआछूत मिटाना,महिलाओं की मुक्ति और दलित महिलाओं को शिक्षित बनानें का लक्ष्य बनाया l

जिलाध्यक्ष रामदिलास नें कहा सावित्रीबाई पूरे देश की महानायिका हैं। उन्होंने हर बिरादरी और धर्म की महिलाओं को शिक्षित बनाने का काम किया। जब सावित्रीबाई कन्याओं को पढ़ाने के लिए जाती थीं तो रास्ते में लोग उन पर गंदगी, कीचड़, गोबर, विष्ठा तक फेंक देते थे। सावित्रीबाई एक साड़ी अपने थैले में लेकर चलती थीं और स्कूल पहुँच कर गंदी कर दी गई साड़ी बदल लेती थीं। अपने पथ पर चलते रहने की प्रेरणा बहुत अच्छे से देती हैं।

जिला संरक्षक लल्लन कुमार नें कहा कि एक समय ऐसा भी रहा है कि जब पूरी दुनिया तरक़्क़ी के परवाज़ को छू रही थी, उस समय हमारे देश में महिला शिक्षा की बात करना व्यर्थ की बातें करने जैसा ही था। जब पूरा देश गुलामी की जंजीर में पड़ा सो रहा था तब साबित्री बाई फुले ने महिला शिक्षा पर जोर देने का कार्य किया।जो भारतीय इतिहास में एक महिला के रूप में महत्वपूर्ण स्थान रखती हैं।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री ज्ञानचंद्र कांत, जिला कोषाध्यक्ष विनय कुमार ,जिला संगठन मंत्री निठोहार सत्यार्थी ,गिरिजेश कुमार 'दादा' ब्लॉक अध्यक्ष धानापुर,अजय कुमार भारती सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे l


ततपश्चात संगठन के द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जी से नववर्ष के अवसर पर गुलदस्ता व राष्ट्रमाता सावित्री बाई फुले की तैलचित्र भेंट कर नव वर्ष की बधाई दी गई।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह ने संगठन के भेंट को सहर्ष स्वीकार करते हुए संगठन को नववर्ष की बधाई दिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ