पीडीडीयू जंक्शन का मनाया गया स्थापना दिवस

रिपोर्ट ! संदीप कुमार डीडीयू नगर

चंदौली,
डीडीयू नगर। पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर शुक्रवार को पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन का स्थापना दिवस मनाया गया। मंडल रेल प्रबंधक और विधायक ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंडल के कलाकारों द्वारा देश-प्रेम से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के दौरान पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के इतिहास, क्षमता और महत्ता पर प्रकाश डाला गया। 

विदित हो कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, जो पूर्व में मुगलसराय जंक्शन के नाम से जाना जाता था, वर्ष 1862 से अपनी सेवाएं दे रहा है। यह देश के व्यस्ततम रेलवे स्टेशनों में से एक है। यह स्टेशन कई अति महत्वपूर्ण रेलमार्गों का संगम है।

इस स्टेशन से होकर पटना, गया, वाराणसी तथा प्रयागराज की ओर बड़ी संख्या में प्रतिदिन यात्री ट्रेनों और मालगाड़ियों का आवागमन होता है l लगभग तीस हजार यात्रियों का प्रतिदिन इस स्टेशन पर आवागमन होता है। बड़ी संख्या में कोयला लादकर उत्तर भारत की ओर जाने वाली मालगाड़ियां इस स्टेशन से होकर गुजरती हैं।

इस अवसर पर विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि अपनी समग्रता में पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन आम यात्रियों को देश के लगभग सभी प्रमुख शहरों तक ट्रेन सुविधा प्रदान करने वाला तथा रेल परिचालन को गतिमान रखते हुए उत्तर भारत की ऊर्जा आवश्यकताओं की त्वरित पूर्ति में सहायक भारतीय रेल का अति महत्वपूर्ण केंद्र है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य, रेल अधिकारी एवं आमजन उपस्थित रहे।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा