रेल यात्रियों में वितरित किया गया नि:शुल्क भोजन- पानी

रिपोर्ट !संदीप कुमार मुगलसराय

चन्दौली,
पीडीडीयू नगरछठ महापर्व के पश्चात बड़ी संख्या में प्रस्थान कर रहे यात्रियों की सुविधा हेतु शुक्रवार को पंडित दीन दयाल उपाध्याय रेल मंडल के डीडीयू तथा गया जंक्शन पर स्थानीय सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से विभिन्न ट्रेनों में सामान्य श्रेणी के जरूरतमंद यात्रियों को नि:शुल्क भोजन एवं पानी वितरित किया गया।

 मंडल रेल प्रबंधक राजेश गुप्ता के दिशा- निर्देश पर मंडल के स्टेशनों पर सुव्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। अधिकारियों की देखरेख में स्टेशनों पर यात्रियों हेतु खान-पान की सुलभता सुनिश्चित की जा रही है। 

विदित हो कि छठ पर्व के बाद बिहार से देश के अन्य क्षेत्रों की ओर प्रस्थान कर रहे यात्रियों की सुविधा हेतु डीडीयू मंडल द्वारा अतिरिक्त प्रबंध किए गए हैं जिनकी उच्च अधिकारियों द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा