बलराम पाठक को मिला काशी आईकान सम्मान

चन्दौली,
धीना। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी में शुक्रवार को 7 डे फाउंडेशन संस्था चन्दौली की ओर से सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इसमें शिक्षा एवं समाज सेवा के रूप में कार्य कर रहे रामलीला समिति अमङा के व्यास,निर्देशक व शिक्षा क्षेत्र ने पहचान बनाने वाले बलराम पाठक को राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्रा दयालु ने काशी आईकॉन सम्मान देकर सम्मानित किया।

चन्दौली जनपद की 7 डे फाउंडेशन नामक संस्था प्रत्येक साल समाजसेवी व समाज हित में कार्य करने वालों को सम्मानित करने का काम करती है।संस्था चिन्हित समाजसेवी को काशी आईकान सम्मान से सम्मानित कर लोगों को आगे बढ़ाने का काम करती है।सम्मान कार्यक्रम में प्रतिष्ठित समाज सेवाओं के साथ-साथ समाज में सेवा प्रदान कर रहे लोगों को नामित किया गया था और उनके कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्रा दयालु ने कि समाज हित मे कार्य करने वालों को सम्मान करना यह संस्था का बहुत ही सराहनीय कार्य है। इससे लोगों में सामाजिक कार्य करने में उत्सुकता बढ़ेगी।जो भविष्य के लिए सुखद परिणाम होंगे।सामाजिक मंच पर किसी को सम्मान मिलना काफी खुशी का पल होता है।

इस कार्य के लिए संस्था के सराहनीय प्रयास को बधाई देता हूं।इस मौके पर सैयदराजा विधायक सुशील सिंह, जिला पंचायत पूनम मौर्य वाराणसी, एसपी सिंह चीफ बीएचयू उपस्थित रहे।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा