सपा को जीत का जश्न मनाना पड़ा था महंगा,मुकदमे की न्यायालय में हुई सुनवाई

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दीपक मिश्रा की अदालत से मिली जमानत

रिपोर्ट ! संजय कुमार दिनकर

चंदौली l जिले में घोसी उपचुनाव में जीत का जश्न मनाने में मुगलसराय कोतवाली में सपा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू के खिलाफ दर्ज मामले में गुरुवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में सुनवाई हुई। इस दौरान मनोज सिंह डब्लू समेत पांचों नामजद आरोपियों ने कोर्ट के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

फोटो-चंदौली कोर्ट मे आत्मसमर्पण करते सपा पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह डब्लू

मामले में बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता अजय कुमार ने तर्क एवं साक्ष्य प्रस्तुत किए। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दीपक मिश्रा की अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने व साक्ष्यों के अवलोकन के बाद आरोपियों की जमानत मंजूर कर उन्हें जमानत दे दी l

विदित हो कि घोसी उपचुनाव में सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह की जीत के बाद सपा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू अपने समर्थकों के साथ मुगलसराय स्थित वीआईपी गेट पर सड़क पर वाहनों को खड़ा करके आतिशबाजी कर जश्न मनाया गया था।

 उक्त मामले को स्वतः संज्ञान में लेते हुए मुगलसराय पुलिस द्वारा पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू के साथ ही सपा नेता अंकित यादव, अभिषेक सिंह चिंटू, अभिनव सिंह भल्ला, संतोष उपाध्याय के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। 

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा