Hot Posts

6/recent/ticker-posts

समीक्षा:नरेगा मे कार्य करने वाले महिला मेट और मजदूरों का जल्द होगा भुगतान

रिपोर्ट! संजय कुमार दिनकर

सकलडीहा (चन्दौली) ब्लॉक मुख्यलाय पर मंगलवार को महिला मेट दिवस पर बीडीओ केके सिंह की अध्यक्षता में बैठक और कार्य की समीक्षा हुई। इस दौरान महिला मेट और नरेगा मजदूरों को दो माह से मजदूरी नही मिलने पर नाराजगी जताया। अधिकारियों ने शीध्र ही उनके खाते में पैसा भेजने का भरोशा दिया।

 सकलडीहा ब्लाक मुख्यालय पर महिला मेट के साथ बैठक करते अधिकारी

सकलडीहा ब्लॉक के कुल 104 गांवों में चालीस हजार से अधिक नरेगा मजदूर है। इसके अलावा 54 महिला मेट है। जहां पर बीस से अधिक नरेगा मजदूर कार्य करते है। उनके कार्य की निगरानी के लिये एक महिला मेंट नियुक्त है।

 इसके अलावा रोजगार सेवक भी नरेगा कार्य की निगरानी करते है। समीक्षा बैठक के दौरान महिला मेट ने अगस्त माह से कराये गये कार्यो की मजदूरी नही मिलने पर नाराजगी जताया। महिला मेट को 350 रूपया प्रतिकार्य दिवस और नरेगा मजदूरों को 230 रूपया प्रतिकार्य दिवस का मिलता है। इसके अलावा महिला मेट द्वारा नरेगा मजदूरों का पंजीयन और ठेकेदार व प्रधानों द्वारा सहयोग नही किये जाने की शिकायत दर्ज कराया।

अधिकारियों ने शीध्र ही भुगतान सहित समस्याओं का समाधान करने का भरोशा दिया। इस मौके पर बीडीओ केके सिंह, एडीओआई एसबी हवलदार यादव, तकनीकी सहायक राम अवतार यादव, लेखा सहायक रमेश चौधरी, कंप्यूटर आपरेटर रमेश कुमार, बीएमएम समर वर्मा, दीपक गुप्ता, चंदा देवी, शर्मीला पाण्डेय, उर्मिला देवी, शशिकला, किरन देवी आदि रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ