माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह देकर लोगों नें नम आँखों से किया विदा
चन्दौली,
कमालपुर। स्थानीय चौकी पर भव्य विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इसमें चौकी प्रभारी सुग्रीव गुप्ता का जनपदीय स्थानांतरण में जौनपुर जनपद में स्थानांतरण होने पर भावभीनी विदाई किया गया।कार्यक्रम में पत्रकार, सम्मानित नागरिकों, व्यापार मंडल, रामजानकी युवा समिति व पुलिसकर्मियों ने थाना प्रभारी का माल्यार्पण व स्मृति चिन्ह देकर विदाई किया।मौके पर उपस्थित पुलिसकर्मियों व ग्रामीणों के आंखों में आंसू छलक गया।
नीरज अग्रहरि पत्रकार ने कहा कि चौकी प्रभारी सुग्रीव गुप्ता अपने 23 महीने कमालपुर चौकी व 12 महीना धीना थाना के कार्यकाल में ग्रामीणों व आम जनमानस से काफी घुल मिल गए थे।बड़े बड़े विवादों को सलीके तौर पर खत्म करवाने का प्रयास करते रहे।क्षेत्र में घटना दुर्घटना होने पर ग्रामीणों के साथ मिलकर समस्या का निदान करवाने में हमेशा आगे रहे।इनका निर्विवाद कार्यकाल काफी सराहनीय रहा है।
इससे दिन पर दिन ग्रामीणों से काफी घुल मिल गए।इनका जनपदीय ट्रांसफर में जौनपुर जनपद में स्थानांतरण हो गया है।चौकी प्रभारी सुग्रीव गुप्ता ने कहा कि आज आप सभी की प्यार व सहयोग का आजीवन कर्जदार रहूंगा।यहां की यादें हमेशा मेरे मन में बनी रहेगी।आप सभी को जब भी मेरी जरूरत होगी मैं हमेशा आपके सहयोग में तैयार रहूंगा l
इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष शंकर गुप्ता,अरविंद वर्मा, शिवजी वर्मा, इमरान अली, बिनोद अग्रहरि,अमरनाथ जायसवाल, त्रिलोकी जायसवाल, मनोज अग्रहरि, पुमपुम दुबे, दिलीप त्रिशूलिया, संजय त्रिशूलिया, चंदन गोंड, उपनिरीक्षक राशिद खान, हरेंद्र यादव, ड़ा0 रमाशंकर गुप्ता, अरुण गुप्ता, निकेश जायसवाल, पप्पू यादव, सोनू यादव , ओमप्रकाश गुप्ता आदि रहे।
0 टिप्पणियाँ