वाराणसी को द्वितीय स्थान गाज़ीपुर को मिला तृतीय स्थान
चंदौली l गुरुवार को महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज में चल रहे तीन दिवसीय मंडलीय खेल कूद प्रतियोगिता का आज समापन हुआ जिसके मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह और पंडित दीन दयाल नगर रमेश जायसवाल रहे। तीन दिन से चल रहे खेल कूद प्रतियोगिता में जनपद चंदौली गाजीपुर वाराणसी जौनपुर के बच्चों ने प्रतिभाग किया।समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल से शारीरिक मानसिक विकास के साथ सर्वांगीण विकास होता है ।
उन्होंने कहा कि मण्डल में आये विजयश्री पाने वाले सभी बच्चे प्रदेश में उच्च स्थान प्राप्त करे जिससे पूरे प्रदेश में जनपद का परचम लहराए।साथ ही कहा कि पढ़ाई के साथ साथ खेल से भी भविष्य उज्ज्वल किया जा सकता है।
खेल कूद जिसमे एथलेटिक्स, दौड़,खो खो,लम्बी कूद,कबड्डी,वालीबाल,कुश्ती,बैडमिंटन, साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल रहा।जिसमे 205 अंक पाकर जिला चंदौली, प्रथम,151 अंक पाकर जनपद वाराणसी द्वितीय,128 अंक पाकर गाजीपुर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष अजय सिंह,महामंत्री इम्तियाज खान,आनंद सिंह,संतोष सिंह,संजय सिंह,देवेंद्र प्रताप यादव,नंदकुमार शर्मा ,अवधेश नारायण सिंह,यशवर्धन सिंह,उपेंद्र सिंह,पुष्पा राय,अवधेश सिंह,मनोज पाण्डेय,अरुण रत्नाकर,शाहबाज़ आलम,विकास यादव,भूपेंद्र सिंह , सहित कई लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम का अध्यक्षता ए डी बेसिक तथा संचालन विद्याधर मिश्रा ,डॉ0ईश्वर चन्द्र त्रिपाठी व आलोक सिंह ने किया।
0 टिप्पणियाँ